अम्बेडकर नगर ÷ भाजपा जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा के नेतृत्व में जिला पदाधिकारियों ने नवागत जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन के साथ बैठक कर प्रदेश सरकार की जनहितकारी योजनाओं के संचालन और जनपद की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा किया।भाजपा जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा ने जिला पदाधिकारियों के साथ हुए जिलाधिकारी की बैठक में बसखारी,अकबरपुर,और टांडा में प्रतिदिन लग रहे जाम की समस्या,अकबरपुर बस स्टैड के स्थानांतरण,विधान सभा आलापुर होकर जा रहे 6 लेन मार्ग पर अप्रोच मार्ग के निर्माण,टांडा नगर पालिका परिषद के अधिशाषी अधिकारी और कर निरीक्षक द्वारा व्यापारियों के उत्पीड़न का विषय,राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं को पात्र परिवारों को ही दिलाए जाने पर विस्तार से चर्चा किया गया।जिलाधिकारी ने बैठक में आए विषयों की शीघ्र समाधान करने का आश्वासन दिया।
       पंचायत चुनाव में हमारी भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है।संगठन की भूमिका पंचायत चुनाव में प्रधान,क्षेत्र पंचायत सदस्य,जिला पंचायत सदस्य पद पर भाजपा कार्यकर्ताओं को पदस्थापित करना महत्वपूर्ण है।
           उक्त विचार भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा ने भाजपा जिला पदाधिकारियों के साथ पंचायत चुनाव से संबंधित विषयों पर चर्चा करते हुए व्यक्त किया।भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के कंधे पर पंचायत चुनाव बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि संगठन के जिला पदाधिकारियों को जिला पंचायत चुनाव के वार्ड प्रभार वाले वार्डों के चुनाव में लग कर जीत सुनिश्चित कराना प्राथमिकता से लेना चाहिए।भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि स्थानीय स्तर पर ग्रामीण क्षेत्रों की विकास के लिए ग्राम पंचायत,क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत के महत्व को देखते हुए भाजपा के प्रत्याशियों को जीत दिलाने की योजना बना कर कार्य करने में अभी से जुट जाना चाहिए। भाजपा जिलाध्यक्ष ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि जिला पंचायत वार्ड की बैठक 26 से 28 फरवरी तक सम्पन्न होंगे।जिनमें वार्ड प्रभारी बैठक लेकर संगठन की अपेक्षा अनुसार चुनाव की तैयारी को अन्तिम रूप देंगे।भाजपा जिलाध्यक्ष ने उपस्थिति भाजपा कार्यकर्ताओं से राम मंदिर निर्माण हेतु समर्पण निधि अर्पित करने पर चर्चा किया।
        बैठक में जिला पंचायत वार्ड के प्रभारियों के नामों की घोषणा जिलामहामंत्री/त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के जिला संयोजक अमरेंद्र कांत सिंह ने करते हुए संगठन की अपेक्षा अनुसार भाजपा जिला अध्यक्ष के निर्देशन में योजना रचना बनाने का आवाहन किया।संचालन बाबा राम शब्द यादव ने किया।
     बैठक में प्रमुख रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष डाक्टर राना रणधीर सिंह,चंद्र प्रकाश वर्मा,रमेश चंद्र गुप्त,सुमन पाण्डेय,दशरथ यादव,रफत एजाज़,मनोज मिश्र,जिला महामंत्री डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी,सुरेश कन्नौजिया,जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय,जिला मंत्री दीपक तिवारी,चंद्रिका प्रसाद,दिलीप पटेल देव,विकास तिवारी,इंद्रेश निषाद,शिव पूजन राजभर,राम बहाल वर्मा,सुनील पासवान, जिला आईटी संयोजक मनीष मिश्र,सह कार्यालय प्रभारी अरविन्द सिंह डिंपू प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने