डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस में सवार महिला के साथ बुधवार की देर सेना के एक जवान ने छेड़खानी कर दी। पीड़िता की शिकायत पर रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर पौने एक बजे ट्रेन के पहुंचते ही जीआरपी व आरपीएफ ने महिला की शिकायत पर आरोपी को हिरासत में ले लिया। जीआरपी आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अगली कार्रवाई में जुटी है। 

डिब्रूगढ़ से नई दिल्ली जा रही 02423 अप राजधानी एक्सप्रेस के बी 8 कोच में कामख्या (असम) निवासी महिला अपने बेटे के साथ दिल्ली जा रही थी। इसी कोच में राजस्थान के दौसा जिले के खेड़ला गांव निवासी सेना का जवान सुनील सिंह यात्रा कर रहा था। वह वर्तमान में सिक्कीम में तैनात है। ट्रेन जैसे ही पटना से रवाना हुई, आरोपित सुनील सिंह ने महिला से छेडख़ानी शुरू कर दी। महिला ने विरोध करते हुए शोर मचाया।

ट्रेन पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या चार पर बुधवार की देर रात 12:42 बजे पहुंची। ट्रेन के पहुंचते ही जीआरपी व आरपीएफ के जवान मौके पर पहुंचकर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। जीआरपी कोतवाल आरके सिंह ने बताया कि आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किया गया है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने