किसानों की समस्याओं को हल करने का पूरा प्रयास किया जायेगा - जिला अधिकारी
 
शासन की मंशा के अनुरूप विकास को गति दी जायेगी

उरई (जालौन)कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान नवागंतुक जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने कहा कि किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ हल किया जायेगा तथा अन्ना पशु प्रथा को रोकने का भरकस प्रयास किया जायेगा जिससे किसानों को अन्ना जानवरों से छुटकारा मिल सके। उन्होंने कहा कि जनपद का विकास शासन की मंशा के अनुरूप करवाया जायेगा। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड में पेयजल की समस्या गंभीर है इसको भी हल करने का प्रयास किया जायेगा। उन्होंने कहा कि आने वाले हर पीड़ित की समस्या को हल करवाये जाने का प्रयास किया जायेगा खासकर महिलाओं की समस्याओं को विशेष रूप से हल करने का प्रयास किया जायेगा। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के आधार पर विकलांग, विधवाओं, वृद्ध जनों को समय पर लाभ पहुंचाना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी।उन्होंने कहा कि शिक्षा के स्तर में सुधार का प्रयास किया जायेगा। वार्ता के दौरान प्रमुख रूप से अपर जिलाधिकारी प्रमिल कुमार सिंह, जिला सूचना अधिकारी मौजूद रहे।


जालौन से अनिल कुमार की रिपोर्ट

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने