वाराणसी-भदोही मार्ग से धन्नीपुर जनसम्पर्क मार्ग के विस्तारीकरण के लिए प्रधानमंत्री और रोहनिया विधायक सुरेन्द्र सिंह की तस्वीर लगा साइन बोर्ड तोड़कर एक पेड़ के नीचे रखने के आरोप में पुलिस ने भट्ठी गांव के शम्भू पाल को गिरफ्तार कर लिया।

बुधवार दोपहर एक बजे लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता पंकज गुप्त ने प्रधानमंत्री और विधायक का साइन बोर्ड लगवाया। कुछ देर बाद भट्ठी गांव के शम्भू पाल ने साइन बोर्ड को उखाड़ कर एक पेड़ के नीचे रख दिया। उसमें लगी ईंट भी तोड़ दी। उसका कहना था कि उसकी जमीन पर बोर्ड लगा दिया गया है। जबकि सहायक अभियंता का कहना है कि बोर्ड सड़क के दायरे में था। थानाध्यक्ष विश्व नाथ प्रताप सिंह ने बताया कि एई पंकज गुप्त की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपित गिरफ्तार कर लिया गया है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने