नई दिल्ली -भुवनेश्वर राजधानी में शनिवार की रात सीआरपीएफ के एक जवान ने किशोरी के साथ छेड़खानी कर दी। प्रयागराज में घटना हुई। रात में स्थानीय जंक्शन पर ट्रेन पहुंची तो पीड़िता के पिता ने जीआरपी में छेड़खानी की तहरीर दी। जीआरपी टीम ने आरोपित जवान को गिरफ्तार कर लिया। एक ही कोच में पीड़िता व जवान सफर कर रहे थे। जीआरपी ने पोस्को एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जवान को जेल भेज दिया गया।

पंजाब निवासी एक व्यक्ति अपनी बेटी व किसी एक अन्य के साथ भुवनेश्वर राजधानी के बी-9 कोच के बर्थ नंबर 41, 43 व 44 पर यात्रा कर रहे थे। उनकी यात्रा नई दिल्ली से उड़ीसा तक की थी। उसी कोच के बर्थ नंबर 46 पर सीआरपीएफ जवान उड़ीसा, नयागढ़ निवासी सौरभ विकास नायक भी सफर कर रहा था। पीड़िता का आरोप है कि रात में जब प्रयागराज से ट्रेन खुली तो जवान उसके साथ छेड़खानी करने लगा। उसने इसका विरोध किया लेकिन जवान नहीं मना। इसके बाद किशोरी ने शोरगुल मचाना शुरू कर दिया।किशोरी की आवाज सुनकर पिता जाग गए। उधर अन्य यात्री भी मौके पर पहुंच गए और जवान को पकड़ लिया। रात में लगभग 1.50 बजे ट्रेन स्थानीय जंक्शन पर पहुंची। यहां कंट्रोल से मिली सूचना पर पहले से मौजूद जीआरपी की टीम ने आरोपित जवान को गिरफ्तार कर लिया। जीआरपी कोतवाल आरके सिंह ने बताया कि किशोरी के पिता की तहरीर पर पॉक्‍सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर लिया गया है। आरोपित जवान दादरी, गाजियाबाद में तैनात है। वहींं रविवार को आरोपित जवान को जेल भेज दिया गया है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने