भगवान परीक्षा का नहीं प्रतीक्षा का विषय , आचार्य मनोज अवस्थी जी
                                      

 उरई (जालौन )महेवा क्षेत्र के ग्राम  खल्ला मै  मां वैष्णो देवी मन्दिर प्रांगण में  चल रही भागव?त के 5 दिन मै दिन आयोजित राम कथा एवं श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ में भक्ति और प्रेम की रसधार में श्रोता आनंदित हो डूब उतरा रहे हैं। विद्वान कथाकार व समाज सुधारक अंतरराष्ट्रीय मनोज अवस्थी ने कथा में भगवान को विश्वास का बिषय बताते हुये कहा कि परमात्मा की परीक्षा कभी नहीं लेनी चाहिये, वह तो विश्वास का बिषय है। उन्होंने बताया कि माता सती ने परमात्मा की परीक्षा ली जिसके कारण पति शिव का साथ छूटा और परमात्मा भी रूठ गया। उन्होंने शिव-पार्वती विवाह का भी बड़ा मनोहारी प्रसंग सुना कर श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया।
भागवत कथा में कथा व्यास बताते हैं कि भगवान वेद व्यासजी को सोलह पुराणों की रचना करने के बाद भी जब शांति नहीं मिली तो उन्होंने देवर्षि नारदजी के कहने पर भागवत ग्रंथ लिखा जो मानव की आत्मशांति के लिये ही है। भागवतजी में प्रेम, भक्ति एवं कर्तव्यपालन की प्रेरणायें बार बार दी गई हैं जिनका तत्व सार यही है कि ईश्वर ने जो कर्तव्य दिये हैं उनका मर्यादा पूर्वक पालन करते हुये भगवद्भजन करें तो भगवान पिता, पुत्र, मित्र, सखा जैसे किसी भी रूप में अवश्य ही प्राप्त होगा। माता अनुसूया ने किसी देवी देवता की पूजा नहीं की बल्कि अपने पत्नी होने का धर्म निभाया और महान पतिव्रता होने का गौरव प्राप्त किया तथा पुत्र रूप में परमात्मा को प्राप्त किया। इसके विपरीत माता सती ने भगवती होने पर भी अपने पत्नी धर्म का पालन नहीं किया, शिवजी की बात नहीं मानी, रामजी की परीक्षा ली, पति के रोकने पर भी पिता के घर गईं जिसका परिणाम यह हुआ कि उनसे शिव छूटे, राम भी रूठे और अंत में अपना शरीर भी त्यागना पड़ा। बाद में पार्वती के रूप में उन्हें शिव की प्राप्ति हो सकी। उन्होंने कहा कि परमात्मा ने जिसे जो भी दायित्व सौंपा है उसका ईमानदारी के साथ निर्वहन करने पर परमात्मा प्रसन्न होता है और केवट संवाद की कथा सुनाई । परीक्षित  मुलायम सिंह चौहान व उनकी पत्नी  संतोषी देवी ने भागवत जी की आरती उतारी कथा ग्राम बासी व क्षेत्र वासियों ने स्थान मां वैष्णो देवी मंदिर प्रांगण खल्ला खेरा श्री श्री 108 महंत श्री जमुना दास महाराज  मां बनखंडी देवी शक्तिपीठ कालपी धाम  श्री श्री श्री महंत सिद्ध राम दास महाराज  ठडेश्वरी मंदिर उरई श्री 108 महंत आनंद दास महाराज अधिकारी रामप्रकाश त्यागी एवं आए हुए मुख्य अतिथियों पूर्व  विधायक छोटे सिंह सपा नेता गुड्डू सिंह चौहान प्रतिनिधि अध्यक्ष देवेंद्र निरंजन राकेश चौहान गुरुजी समाजसेवी संदीप विश्वकर्मा  खल्ला भारतीय किसान यूनियन सुरेश सिंह चौहान समाजसेवी धर्मेंद्र सिंह चौहान राजा ढाबा शिव नारायण सिंह  पूर्व प्रधान रामबाबू सिंह समाजसेवी सुरेंद्र सिंह सर से ला लल्ला सिंह हाकिम सिंह नरेंद्र सिंह चौहान  आदि लोग मौजूद रहे।

जालौन से अनिल कुमार की रिपोर्ट

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने