*माँ गायत्री मंदिर सरोवर परिसर में पर्यटन विभाग द्वारा किए जा रहे निर्माण कार्यों को लेकर एसडीएम एवं नगर परिषद अध्यक्ष के साथ जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में संपन्न हुई बैठक*

*पर्यटन विभाग द्वारा गायत्री मंदिर सरोवर के विकास कार्य किए जा रहे हैं और सरोवर की सफाई का कार्य शीघ्र कराया जाएगा*

*मंदिर सरोवर में आने वाले गंदे जल की निकासी को लेकर स्थानों का किया निरीक्षण*
कुक्षी शहर में आस्था का केंद्र कहां जाने वाला माँ गायत्री मंदिर सरोवर की साफ-सफाई एवं पर्यटन विभाग द्वारा किए जा रहे निर्माण कार्यों को लेकर आज मंदिर में एसडीएम विवेक कुमार नगर परिषद अध्यक्ष मुकाम सिंह किराड़े के साथ कुक्षी शहर के जनप्रतिनिधि गणो की उपस्थिति में बैठक संपन्न हुई। जिसमें सरोवर में फैली जलकुंभी, सरोवर  के पानी को स्वच्छ रखना, मंदिर के सौंदर्यीकरण को लेकर चर्चा की गई। इसके साथ ही उन्होंने मंदिर परिसर में किए जा रहे निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया। जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में सरोवर के पानी निकासी को लेकर मौका स्थान का निरीक्षण किया गया। इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता सोमेश्वर पाटीदार, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष लोकेश चौहान, कांग्रेस नगर अध्यक्ष सहदेव पाटीदार, आशीष परसाई, देवेंद्र जैन, कांग्रेस नेता हरि सेन, नगर परिषद उपाध्यक्ष लोकेश सरदार, कनकमल सोनी, बद्री लाल अग्रवाल, राम नारायण मोदी, राज प्रकाश पहाड़िया, सत्तेन्द्र मिश्रा की उपस्थिति में आज एसडीएम ने निरीक्षण किया। इस दौरान उनके द्वारा जनप्रतिनिधियों के साथ नगर परिषद अध्यक्ष मुकाम सिंह किराड़े, सामाजिक कार्यकर्ता सोमेश्वर पाटीदार से विस्तृत में चर्चा की की गई। उन्होंने कहा- निर्माण कार्य तो जारी है ही, अब सरोवर की सफाई का कार्य भी शीघ्र ही प्रारंभ कराने की बात कही। तहसीलदार सुनील डावर व सीएमओ के सी कर्मा भी उपस्थित थे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने