*नई दिल्ली*
बड़ौत के छात्र ने दिल्ली गुरुद्वारे में अमृत चख सिक्खी धारण की
बड़ौत: नगर के गुराना रोड के रहने वाले एक युवक ने दिल्ली के शीशगंज गुरुद्वारे में पहुंच कर सिक्खी धारण की। उसके परिवार वालों ने उसकी सिख धर्म के प्रति रुचि को देखकर उसे अपनी सहमति दे दी थी।
इस संबंध में हिन्दू से सिक्ख बने गुराना रोड निवासी गौरव सिंह ने बताया कि वह पहले से ही गुरु गोविन्द सिंह समेत कई गुरुओं की जीवनी पढ़ता रहा। सिख धर्म के बारे में पूरी तरह से जाना। यह धर्म दूसरी की सेवाभाव में अधिक रुचि दिखाता है। वह काफी समय से सिखों के साथ रहा।
वह गुरुद्वारों में सेवा करता रहा है। उसने गुरुद्वारा शीशगंज दिल्ली से संपर्क किया। वहां उसे सिख धर्म के बारे में और अधिक सीखने को मिला। इस संबंध में अपने पिता संजीव कुमार को बताया। अपनी माता से इस संबंध में बताया। उसकी सिख धर्म के प्रति रुचि देखते हुए उसके माता-पिता ने उसे सिख धर्म ग्रहण करने की स्वीकृति दी। उसने एक साल पहले दिल्ली के शीशगंज गुरुद्वारे में पहुंच कर अपनी इच्छा जताई। उसने वहां अमृत चखकर सिक्खी धारण की। उसका पहले नाम गौरव कुमार था। गौरव सिंह ने बताया कि वह नगर के डीजे इंटर कालेज में कक्षा 11 का छात्र है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने