जिला आर्य प्रतिनिधि सभा बागपत के द्वारा लुहारी गांव में चौधरी योगेंद्र सिंह हट्टी के आवास पर समाज सुधार हेतु यज्ञ एवं भजनों के द्वारा प्रचार प्रसार कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर
आर्य वीर दल पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मंत्री डॉ रवि शास्त्री ने कहा यज्ञ हमारी वैदिक संस्कृति का आधार है। यज्ञ के द्वारा ही पर्यावरण को शुद्ध किया जा सकता है। यज्ञ के द्वारा वातावरण में फैले बैक्टीरिया को नष्ट किया जाता है।
मनुष्य के द्वारा अपने स्वार्थों की पूर्ति के लिए प्रकृति से खिलवाड़ का गंभीर दुष्परिणाम लोग भुगत रहे हैं। !  यज्ञ को संसार का श्रेष्ठतम कर्म बताया जाता है। अग्नि का स्वभाव है। उसमें जो भी पदार्थ आप डालेंगे। वह उसको कई हजार गुणा सूक्ष्म करके उसके प्रभाव को बढ़ाकर वातावरण एवं वायुमंडल को दे देती है। ग्रंथों में अग्नि को देवताओं का मुख कहा है ।अग्नि के माध्यम से पदार्थों का दहन एवं रूपांतरण की पदार्थ विद्या देव यज्ञ कहलाता है। भजनों उपदेश अशोक प्रबोध ने भजनों के माध्यम से उपदेश देते हुए कहा यज्ञ भारतीय संस्कृति का प्राण है। बच्चों एवं युवाओं को बड़ों के सम्मान करने का बोध कराते हुए संदेश दिया। बड़ों की सेवा करना है हमारा धर्म है। आज की युवा पीढ़ी अच्छे संस्कारों को आत्मसात कर अपने जीवन का निर्माण कर अच्छे गांव की परिकल्पना को सार्थक साबित करें। तभी मानव जीवन का एवं शिक्षा का असली लाभ होगा।
इस अवसर पर स्वामी यज्ञ मुनि महाराज,  उपदेशक अशोक प्रबोध,जयप्रकाश खलीफा, नीरज चौधरी, योगेंद्र सिंह, उधम सिंह, आचार्यधर्मवीर आर्य, बिट्टू, नरेंद्र  आदि उपस्थित रहे।
उमेश चन्द्र तिवारी 
उत्तर प्रदेश 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने