अम्बेडकर नगर ÷ संगठन में ही शक्ति है और कार्यकर्ता के अथक प्रयास और क्रियाशीलता से ही संगठन का विस्तार और चुनाव में जीत सम्भव है।नेतृत्व के निर्देशन और कार्यकर्ता के परिश्रम से ही संगठन के विकास की धारा को आगे बढ़ाने का कार्य हम कर सकते हैं।
       उपरोक्त विचार भारतीय जनता पार्टी जिला महामंत्री/ पंचायत चुनाव के जिला संयोजक अमरेंद्र कांत सिंह ने जनपद में भाजपा जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा के निर्देशन में शुक्रवार से शुरू हो कर तीन दिन तक चलने वाले जिला पंचायत वार्ड की प्रथम दिन के बैठकों के समाप्ति पर बैठकों का विवरण देते हुए व्यक्त किया।
        भाजपा जिला महामंत्री अमरेंद्र कांत सिंह ने कहा कि भाजपा जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा जी के निर्देशन और संगठन के योजनानुसार शुक्रवार से जनपद में प्रारम्भ हुई बैठक त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा के जीत का परचम लहराने में प्रमुख भूमिका निभायेगी।
       भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार जनपद के जिला पंचायत वार्ड भियांव उत्तरी में राम प्रकाश यादव, जहांगीरगंज पूर्वी में दशरथ यादव,जलालपुर उत्तरी में रमेश चन्द्र गुप्त,अकबरपुर चतुर्थ में डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी,भीटी चर्तुथ में सरिता गुप्ता,बसखारी उत्तरी में राकेश शर्मा,टांडा पूर्वी उत्तरी में आदित्य शुक्ल,कटेहरी प्रथन में दुर्गा तिवारी,भीटी प्रथम में सुधांशु त्रिपाठी,अकबरपुर प्रथम में दीपक तिवारी,जलालपुर दक्षिणी में हिमांशु गुप्त ने वार्ड संयोजक,मण्डल अध्यक्ष,मण्डल प्रभारी,सेक्टर संयोजक,सेक्टर प्रभारी,ग्राम सभा संयोजक गण के साथ तीन पाली में कामकाजी बैठक कर संगठन की योजना अनुसार पंचायत चुनाव में प्रत्याशी को जीत दिलाने संबंधी कारकों पर चर्चा किया।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने