*उत्तराखंड:  लक्सर जाते समय  भाकियू अंबावता राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी ऋषि पाल अंबावता व प्रदेश अध्यक्ष सचिन शर्मा का  प्लाजा पर जोरदार स्वागत (प्रदेश अध्यक्ष) पं. सचिन शर्मा*
आज भारतीय किसान यूनियन (अ) राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री ऋषिपाल अंबावता जी व किसान नेता कक्का जी और (प्रदेश अध्यक्ष) पं. सचिन शर्मा जी के स्वागत का आयोजन हुआ।
भाकियू अंबावता कि प्रदेश व जिले की टीम के नेतृत्व में स्वागत किया गया 
  राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषिपाल अंबावता ने बताया प्रत्येक जिले में कार्यकर्ताओं व किसानों में भारी जोश व उत्साह देखने को मिला। लक्सर महापंचायत में जाते हुए अंबावता जी ने किसानों की समस्या को ध्यान रखते हुए लगातार पूरे प्रदेश और देश में संघर्ष कर रही किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर प्रदेश व केंद्र सरकार को उखाडने का आह्वान किया उन्होंने कहा आंदोलन जारी रहेगा अब प्रत्येक जिले में भाकियू अंबावत किसान पंचायत कराई जाएगी।
वहां पर (प्रदेश अध्यक्ष) सचिन शर्मा को किसानों ने दुहाई टोल प्लाजा पर आए दिन किसानों का कर रहे उत्पीड़न किसानों के उत्पीड़न की सूचना दी किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सचिन शर्मा के नेतृत्व में किसानों का प्रतिनिधिमंडल और अशोभनीय व्यवहार करने वाली टोल प्लाजा की टीम को सख्त लहजे में समझाया किसानों का उत्पीड़न भारतीय किसान यूनियन अंबावता कतई बर्दाश्त नहीं करेगी और आने वाले समय में अगर सूचना मिली तो अभी तो 1 घंटे के लिए टोल फ्री कराया भाकियू  बड़ा धरना कर अनियमित समय के लिए टोल फ्री कराएगी
  भारतीय किसान यूनियन अंबावता के किसानों के टोल घेराव व टोल  फ्री की सूचना पर पहुंची टोल कर्मचारी को हडका कर भाकियू कार्यकर्ताओं को भविष्य में  कोई  गलत कार्रवाई नहीं होने का आश्वासन दिया
 आज गोतमबुद्धनगर  से हरिद्वार तक सैकडो गाड़ीयों के काफिले के साथ  किसानों की समस्या सुनते हुए सरकार के खिलाफ आंदोलन के साथ पंचायते कर सोई हुई ठोका ठाकी  सरकार को जगाएंगे। दो दिवसीय दोरे में नोएडा, दुहाई, दोराला टोल, मेरठ,खतोली, छपार, देवबंद,गुरूकुल नारसन, रुड़की,मिरगपुर समेत सैकड़ों जगह भारी संख्या में लोग ने स्वागत किया और सभा को सम्बोधित किया
 प्रदेश सचिव मोनू पवार ने कहा सरकार किसान को भुलाकर सत्ता के नशे में चूर है प्रशासनिक अधिकारी व टोल अधिकारी किसानों का उत्पीड़न कर रहे हैं विद्युत विभाग कनेक्शन काटकर किसानों को आत्महत्या करने के लिए विवश कर रहे हैं।

21फरवरी को दो दिवसीय दोरे पर भाकियू अंबावता के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषिपाल अंबावता जी व प्रदेश अध्यक्ष सचिन शर्मा पूरे प्रदेश के अनेकों जिले से होते हुए रूड़की में किसान सभा को संबोधित करते हुए किसानों की समस्या को देखते हुए भविष्य के किसानों की आवाज उठाने के कार्यक्रम की रूपरेखा बनायेंगे। भाकियू  की टीम ने पूरे जोरदार तरीके से राष्ट्रीय अध्यक्ष और उनके साथ चल कर आ रहे सम्मानित कमेटी का स्वागत किया
अबकी बार विधानसभा चुनाव में किसानों की सरकार बनाई जाएगी। किसान देश की धुरी है जिससे देश में जीवन सक्रिय हो रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अंबावता जी के साथ संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्य कक्का जी भी रहे।

*मुख्य रूप से  शिवकुमार काका जी  रामपाल अंबावता जी  राष्ट्रीय  महासचिव प्रवीण नीटू शर्मा,  उपाध्यक्ष अनिल नेताजी  सचिव प्रदेश मोनू पवार, प्रदेश सचिव पवन तेवतिया  जिला अध्यक्ष गाजियाबाद अमित कसाना  जिला अध्यक्ष, बिन्नू आधाना मेरठ जिला अध्यक्ष जितेंद्र पवार जिलाध्यक्ष जिला अध्यक्ष मुजफ्फरनगर शाहआलम, सहारनपुर जिला अध्यक्ष महिपाल फौजी पूर्वी दिल्ली अध्यक्ष योगेश हसनपुरिया युवा जिला जिला महासचिव बुलंदशहर  सुधीर तेवतिया जिला उपाध्यक्ष संजय चौधरी युवा जिला अध्यक्ष नवीन कौशिक  मास्टर राजकुमार गौड़, प्रदेश महासचिव महिला मोर्चा चित्रा वर्मा पूजा वर्मा बुलंदशहर अध्यक्ष सुमन चौधरी नवीन कसाना भोपुरा जितेंद्र कसाना धर्मेंद्र गुर्जर समेत सभी जनपद की सैकड़ों लोगों का काफिला घंटो टोल पर जमे रहे*।

*पं.सचिन शर्मा* 
*(प्रदेश अध्यक्ष)* 
*भारतीय किसान यूनियन (अ)*

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने