आज दिनाँक 10.2.2021

बहराइच सेनानी भवन में शोक सभा का आयोजन किया गया।

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन जिला इकाई बहराइच श्रावस्ती संगठन
संरक्षक अनिल कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में एक शोक सभा आयोजित की गई
जिसमें जिला स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिषद बहराइच श्रावस्ती के अध्यक्ष रहे कर्मठ उत्साही स्वर्गीय स ०से श्री रामेश्वर प्रसाद तिवारी जी के शुक्रवार को आकस्मिक निधन हो  जाने पर उपस्थित सदस्यों ने 2 मिनट मौन धारण कर दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोकाकुल परिवार को इस महान दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान की ईश्वर से प्रार्थना की
अध्यक्षता कर रहे त्रिपाठी  ने कहा कि श्री तिवारी जी के निधन से स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी का संगठन के सभी पदाधिकारियों को अपूर्णनीय क्षति हुई है
 इस मौके पर श्री रमेश कुमार मिश्र अस्थाई मंत्री, आदित्य भान सिंह महामंत्री, उत्तराधिकारी संगठन के संरक्षक भानु प्रताप द्विवेदी जी, श्री उमेश कुमार पांडे जी संरक्षक, युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मुकेश श्रीवास्तव, बहराइच विकास मंच के अध्यक्ष हर्षित त्रिपाठी ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके व्यक्तित्व एवं देश की आजादी में किए गए त्याग बलिदान विस्तृत प्रकाश डाला 
अवध राम घनश्याम अविंद्र पांडे स्पर्श एडवोकेट रमाकांत तिवारी एडवोकेट रंजन कुमार श्रीवास्तव एडवोकेट आदित्य भान सिंह रमेश कुमार मिश्र अनिल कुमार तिवारी
 सभी लोग मौजूद रहे।


बहराइच से ब्यूरो रिपोर्ट राम कुमार यादव

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने