*प्रेस विज्ञप्ति* 
         दिनांक- 14.02.2021

 *रिजर्व पुलिस लाइन मे वामा सारथी के बैनर तले योगाभ्यास शिविर का आयोजन कराया गया*
     आज दिनांक 14.02.2021 को प्रातः 9:00 बजे पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद कुमार मौर्य के निर्देशन में पुलिस लाइन ग्राउंड में *वामा सारथी* के बैनर तले योग शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें योग प्रशिक्षक श्री अरुण कुमार व श्री जे0के0मिश्रा *आयुष स्वास्थ्य केंद्र (योग वालनेस सेंटर)*  संयुक्त चिकित्सालय भिनगा जनपद श्रावस्ती द्वारा पुलिस कर्मियों को तनाव से मुक्त रहने व शरीर को स्वस्थ बनाने के लिए योग कराया गया तथा निरंतर योग करने से शरीर कैसे स्वास्थ रहे इस बारे में विस्तृत रूप से बताया गया।
तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक द्वारा अपने संबोधन में उपस्थित सभी कर्मचारियों को योग से होने वाले फायदे के बारे में विस्तृत बताया गया।
       इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर श्री हौसला प्रसाद,प्रतिसार निरीक्षक श्री विनोद कुमार सिंह सहित काफी संख्या में पुलिस कर्मियों ने योग शिविर मे प्रतिभाग कर योग किया गया।

         *सोशल मीडिया सेल* 
     कार्यालय पुलिस अधीक्षक  
           जनपद श्रावस्ती

श्रावस्ती से रामकृष्ण वर्मा की रिपोर्ट

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने