एसडीएम श्री मीना को दी गयी विदाई

कलेक्टर श्री संजय कुमार मिश्र ने पन्ना में पदस्थ रहे अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री शेर सिंह मीना (आईएएस) का पन्ना से शहडोल जिले के सुहागपुर राजस्व अनुभाग स्थानान्तरित होने पर भावभीनी विदाई दी गयी। उन्होंने श्री मीना को पुष्पगुच्छ, शाल, श्रीफल भेंटकर विदाई दी। उन्होंने इस अवसर पर शुभकामनाए देते हुए कहा कि भविष्य में आप एक अच्छे कलेक्टर बनने के साथ सचिव बनेंगे। आप निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर रहे। यही मेरी मंगल कामना है। 

श्री मीना ने अपने उद्बोधन में कहा कि मैं पढने के बाद चयनित होकर पन्ना आया तब मुझे कार्यालयीन कामकाजों का ज्ञान नही था। यहां आकर मैंने कार्यालयीन प्रक्रियाओं का ज्ञान अर्जित किया। यहां अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा मुझे हमेशा सहयोग मिला। वरिष्ठ अधिकारियों ने मेरा निरंतर मार्गदर्शन किया। जो मेरे शासकीय सेवाकाल के लिए बहुत उपयोगी सिद्ध होगा। यहां के लोग बहुत अच्छे है। उनका भी निरंतर सहयोग मिलता रहा है। कार्यक्रम में अपर कलेक्टर श्री जे.पी. धुर्वे के साथ नवीन कलेक्ट्रेट भवन में लगने वाले विभागों के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

 हिंदी संवाद न्यूज़ के लिए देवेंद्र नगर तहसील से संतोष अग्निहोत्री की रिपोर्ट

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने