आजमगढ़ के पूर्व सांसद उमाकांत यादव के पुत्र रविकांत यादव के असलहे का लाइसेंस निरस्त करने की कवायद शुरू हो गई है। एसपी की संस्तुति पर जिलाधिकारी ने बुधवार को रायफल का लाइसेंस निलंबित करते हुए 15 दिनों में स्पष्टीकरण मांगा है। संतोषजनक स्पष्टीकरण न मिलने पर उसका लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा।


डीएम को भेजी संस्तुति में एसपी ने लिखा है कि रविकांत यादव पुत्र उमाकांत यादव निवासी चकगंज अलीशाह (सरावां) थाना दीदारगंज के नाम से रायफल का लाइसेंस है। रविकांत आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है। उसके खिलाफ कई आपराधिक वाद दर्ज हैं। वह वर्तमान में जेल में निरुद्ध है। उसके परिवार के लोग भी अपराधी प्रवृत्ति के हैं।रविकांत के पिता उमाकांत यादव दीदारगंज थाने के हिस्ट्रीशीटर है। आगामी प्रधानी के चुनाव को देखते हुए शस्त्र लाइसेंसी द्वारा शांति व्यवस्था भंग किए जाने की संभावना है। ऐसे में रविकांत का असलहा लाइसेंस निरस्त किया जाना जरूरी है। 

एसपी की संस्तुति पर डीएम ने बुधवार को रविकांत यादव का रायफल का लाइसेंस निलंबित कर दिया। साथ ही शस्त्र लाइसेंसी से 15 दिनों के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है। निर्धारित अवधि में स्पष्टीकरण नहीं मिला तो पूर्व सांसद पुत्र का असलहा लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने