मथुरा || बलदेव में भारतीय किसान यूनियन टिकैत की महापंचायत का आयोजन किया गया । जिसमें भारी संख्या में किसानों ने उपस्थित होकर एकजुट होकर केंद्र सरकार के खिलाफ लड़ाई लड़ने का संकल्प लिया गया। खिसिया लड़ाई किसानों के मान सम्मान स्वाभिमान की लड़ाई है। सभी किसान एकजुट होकर इस लड़ाई को अंतिम शासक लगेगा। गौरव टिकैत युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा 26 जनवरी को जो कुछ हुआ वह सब साजिश है। शैलेंद्र के सा षड्यंत्र हुआ। इसमें केंद्र सरकार की साजिश थी। देश का किसान कभी भी तिरंगे का अपमान नहीं करेगा और ना ही अपमान सहेगा। यह लड़ाई देश के किसानों की अपने हक के लिए और हित के लिए है। इसमें सभी किसान एकजुट होकर अंतिम सांस तक लड़ाई लड़ेंगे और जीतेंगे। जब तक किसान बिल वापसी नहीं तब तक घर वापसी नहीं का ऐलान उन्होंने मंच से किया।उन्होंने कहा देश की सरकार ने किसानों को इस प्रकार घेराबंदी की। किले लगाकर लोहे के तार लगाकर जैसे किसान देश का किसान नहीं, वह देश का दुश्मन है। सरकार को आप को सबक सिखाना है। राजेश चौहान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन ने बताया कि केंद्र सरकार ने जानबूझकर षड्यंत्र के तहत 26 जनवरी को किसानों के आंदोलन को बदनाम करने के लिए एक सरकारी आदमी को भेजा जो पहले से लाल किले पर बैठा था। उसने यह षड्यंत्र करके किसानों को बदनाम करने का प्रयास किया। किसानों, अपने हक की लड़ाई के लिए एकजुट हो जाओ। किसान जीतेगा जीतेगा जीतेगा और यह सरकार हारेगी हारेगी हारेगी। सभी किसान भाई अंतिम सांस तक अंतिम लड़ाई के लिए तैयार रहें वरना आगे आने वाली पीढ़ी आपको हमेशा खुश और आपको गालियां देगी। देश व प्रदेश के लिए किसानों की सरकारों को सबक सिखाना है। किसान आंदोलन में किसानों की घेराबंदी कर दी है जैसे देश के किसान दुश्मन हैं जैसे किसी बॉर्डर पर तैयारी की जाती है, उसी प्रकार से जारी की गई है। आप सभी योजना देख रहे हैं। अतः आप सबको सावधान रहना है और इस लड़ाई को अंजाम तक पहुंचाना है । जिला अध्यक्ष राजकुमार तोमर ने कहा पंचायत ने एक स्वर में फैसला लिया है हर घर से एक व्यक्ति प्रतिदिन किसान आंदोलन में भाग लेगा और जब तक आंदोलन समाप्त नहीं होगा तब तक जाता रहेगा। किसानों की आवाज को दबाया नहीं जा सकता। इस गूंगी बहरी सरकार को आपको अपनी आवाज से बुलंद करना है। सभी एकजुट होकर किसान आंदोलन में जुट जाएं और पंचायत के निर्णय को स्वीकार करें। इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रदेश अध्यक्ष बुद्धा सिंह प्रधान, मंडल अध्यक्ष गजेंद्र परिहार, मंडल मीडिया प्रभारी ललित शर्मा, जिला अध्यक्ष राजकुमार तोमर, जिला संयोजक उदयवीर सरपंच आदि कार्यकर्ताओं के साथ राष्ट्रीय लोक दल के जिला अध्यक्ष रामरस पाल पूनिया ब्लाक प्रमुख राजपाल वरंगल पूर्व जिलाध्यक्ष रामवीर वरंगल राजेंद्र सिंह सिकरवार कुंवर नरेंद्र सिंह क्षेत्र के प्रधान तहसील अध्यक्ष डॉक्टर संदीप लेखराज सिंह अजय सिकरवार आदि मौजूद रहे।महापंचायत में राष्ट्रीय लोक दल के जिला अध्यक्ष रामरस पाल सिंह पौंनिया रामवीर सिंह भंरगर राजेंद्र सिंह सिकरवार,‌ ब्लाक प्रमुख राजपाल सिंह भंरगर, ठाकुर नरेंद्र सिंह,‌ यदुवीर सिसोदिया,‌ विवेक देशवार, सुरेश भगत लेखराज सिंह पहलवान उदयवीर सरपंच जयपाल छौंकर प्रधान, नवाब सिंह, धर्मेंद्र तोमर, रतन चौधरी, अवधेश रावत, गोपाल पांडे, संदीप चौधरी खुशी तोमर, अजय सिकरवार, सूरज पहलवान, भिक्की सिंह प्रधान,‌ जयवीर सिंह, हरपाल प्रधान, गौरव मलिक, तारा चंद गोस्वामी, मनोज शर्मा, रण सिंह, बाबूलाल ब्लाक प्रमुख और काफी संख्या में सभी दलों के लोग उपस्थित थे

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने