अम्बेडकर नगर ÷ एकात्म मानव वाद के प्रणेता हम सब के प्रेरणा श्रोत पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जी ने देश और समाज हित में अपना सब कुछ समर्पित कर सादगी से जीवन यापन करते हुए असमय काल के गाल में समाकर भाजपा कार्यकर्ताओं को समर्पण भाव से जनता की सेवा कार्य करने की दिशा में मार्ग दर्शन दिया था।भाजपा पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जी के पून्य तिथि को समर्पण दिवस के रूप में प्रत्येक वर्ष मनाती है।
      उक्त विचार भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा ने अपने गृह बूथ 15 सुलेमपुर और भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में भाजपा के शिखर पुरुष पण्डित दीनदयाल उपाध्याय के पून्य तिथि समर्पण दिवस के अवसर पर चित्र पर पुष्प अर्पित करने के उपरांत व्यक्त किया।
       भाजपा जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जी से प्रेरणा लेकर जनता की सेवा करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम पण्डित जी के उत्कृष्ट कार्य और विचार को आत्म सात कर कार्य करेंगे तो देश और समाज दोनों को आगे बढ़ाने में सफलता प्राप्त होगी।
       भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में पण्डित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में प्रमुख रूप से पूर्व राष्ट्रीय परिषद सदस्य रमा शंकर सिंह,भाजपा किसान मोर्चा क्षेत्रीय मंत्री विनोद सिंह,जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय, जिला आईटी संयोजक मनीष मिश्र,आर्थिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक कमलेश मौर्य,सभासद अतुल वर्मा,महिला मोर्चा जिला मंत्री छाया पाठक प्रमुख रूप से शामिल रहे।
      भाजपा जिला मीडिया प्रभारी द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार पण्डित दीनदयाल उपाध्याय के पून्यतिथि के अवसर पर जनपद के प्रत्येक बूथ पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देते हुए समर्पण दिवस मनाया। पूर्व सांसद हरिओम पांडेय,निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह मिंटू,पूर्वमंत्री धर्म राज निषाद,विधायक अनीता कमल,संजू देवी,चेयरमैन सरिता गुप्ता,पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव,भूमि विकास बैंक डायरेक्टर यमुना प्रसाद चतुर्वेदी,भाजपा जिला उपाध्यक्ष डाक्टर राना रणधीर सिंह,रमेश चंद्र गुप्त,रफत एजाज़,चंद्र प्रकाश वर्मा,विमलेन्द्र प्रताप सिंह मोनू,दशरथ यादव,जिला महामंत्री डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी,अमरेंद्र कांत सिंह,सुरेश कन्नौजिया,पूर्व विधायक त्रिवेणी राम,जय राम विमल,जिला मंत्री चंद्रिका प्रसाद, दीपक तिवारी,दिलीप पटेल देव,विकास तिवारी,शिव पूजन राजभर,रितु बहल,पूर्व प्रत्याशी राजेश सिंह,भाजपा नेता डाक्टर के के मिश्र,चेयर मैन प्रतिनिधि भाजपा नेता मनोज गुप्त गुड्डू,ओम प्रकाश उपाध्याय,आदित्य शुक्ल, डाक्टर पूनम राय,अनन्त राम मिश्र,डाक्टर शिव पूजन वर्मा,मण्डल अध्यक्ष दिलीप तिवारी,सुभाष वर्मा,सदा राम वर्मा,मनोज मौर्य,रवि सिंह चौहान,कुलदीप सिंह,महेन्द्र प्रताप वर्मा,भगवान पांडेय,संजीव मिश्र,ज्ञानेन्द्र सिंह,आनन्द श्रीवास्तव,सुनील गुप्ता,गया प्रसाद वर्मा,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रेम शीला यादव,अनूसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष अभिषेक कन्नौजिया,अमित पाण्डेय,चंदन पटेल,गौतम उपाध्याय,संजय सिंह,राघव तिवारी,धर्म वीर मिश्र, अरविन्द सिंह डिंपू,राजेश सिंह बब्लू,आदर्श चौधरी,श्याम नाथ शुक्ल ने अपने अपने निवास बूथ पर चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने