लखनऊ ||
उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने आज यहां 10 कालिदास मार्ग स्थित अपने सरकारी आवास पर बजट 2021-22 को अंतिम रूप दिया। 
वित्त मंत्री कल दिनांक 22 फरवरी 2021 को पूर्वाहन 11:00 बजे विधानसभा में उत्तर प्रदेश का 2021-22 का बजट प्रस्तुत करेंगे।
बजट प्रस्तुतीकरण का सीधा प्रसारण डी0डी0यू0पी0 पर किया जाएगा।
वित्त मंत्री ने बताया बजट 2021-22 पेपरलेस बजट होगा। बजट 'उत्तर प्रदेश सरकार का बजट' ऐप पर उपलब्ध होगा, जिसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि बजट 2021-22 उत्तर प्रदेश सरकार का पहला पेपर लेस बजट होगा।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने