*सरयूघाट पर महिला की चाकू से गोदकर हत्या*


गोंडा। सरयूघाट के पास शुक्रवार रात एक महिला की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। महिला का शव शनिवार की सुबह सरयूघाट के श्मशान स्थल से कुछ दूरी पर खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला है। शव से कुछ दूरी पर एक चाकू, चप्पल व अन्य सामान पड़ा मिला। हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के कस्बे से पांच किलोमीटर की दूरी पर स्थित सरयूघाट के श्मशान स्थल से 50 मीटर की दूरी पर बंजर खेत में एक महिला का खून से लथपथ शव पड़ा होने की सूचना नरायनपुर माझा गांव के रहने वाले रानू पांडेय ने शनिवार दोपहर कोतवाली करनैलगंज पुलिस को बताया कि महिला की हत्या की गई है।


महिला के गले, पेट व शरीर पर चाकू से वार के कई निशान हैं। हत्या की सूचना पर सीओ करनैलगंज मुन्ना उपाध्याय, कोतवाली करनैलगंज के प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह मौके पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। महिला के शव से कुछ दूरी पर चप्पल व महिला के कान की बाली पड़ी मिली। तकरीबन चार मीटर की दूरी पर एक चाकू भी पड़ा पाया गया।
माना जा रहा है कि वहां मिले चाकू से ही किसी ने महिला पर वारकर उसकी हत्या की है। महिला की हत्या से कयास लगाया जा रहा है कि या तो महिला को किसी बाहर स्थान से लाकर निर्जन स्थान पर उसके साथ दुराचार करने का प्रयास किया गया या उसके साथ लूट के प्रयास के दौरान विरोध करने पर महिला की हत्या कर दी गई।
पुलिस ने आस-पास के गांव के लोगों से शव की पहचान कराने की कोशिश की। मगर महिला के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा है। कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि महिला के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। बताया कि महिला की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद हत्या के मोटिव का पता चल सकेगा।


गोंडा से अरविंद पांडे की रिपोर्ट

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने