गिरजा शंकर गुप्ता
अंबेडकर नगर। 3 फरवरी 2021। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती संगीता तिवारी ने तीन फरवरी को महिला उत्पीड़न से सम्बन्धित जनसुनवाई सर्किट हाउस बसखारी रोड, अकबरपुर में किया जिसमें घरेलू हिंसा, जमीनी विवाद, छेड़खानी तथा मारपीट से सम्बन्धित कुल 18 प्रार्थना पत्र जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से महिलाओं ने दिया। सदस्य उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग ने सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि उक्त प्रार्थना पत्र को तत्काल निस्तारित करायें। जनसुनवाई के दौरान सुबोध कुमार सिंह जिला प्रोबेशन अधिकारी श्रीमती प्रियंका पाण्डेय थानाध्यक्ष महिला थाना श्रीमती प्रीति सिंह संरक्षण अधिकारी, राजीव सिंह अध्यक्ष, बाल कल्याण समिति, शालिनी ओझा महिला कल्याण अधिकारी, सोमिता कुमारी जिला समन्वयक, श्रीमती किरन सिंह, डी0सी0 जिला बेसिक शिक्षा कार्यालय, उदयराज जिला प्रोबेशन कार्यालय, मंजू यादव, स्मिता, दिलीप कुमार यादव आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने