*◆कुक्षी जिला बनाने की कार्यवाही आगे बढ़ेगी- मंत्री कमल पटेल*

◆ *कुक्षी को जिला घोषित कर अतिशीघ्र स्थापित करने हेतु मंत्री कमल पटेल को मांग प्रस्ताव पत्र सौपा*

*कुक्षी।* धार जिले की सबसे बड़ी तहसील कुक्षी को जिला बनाने की मांग लम्बे समय से चली आ रही है। जिसे लेकर हस्ताक्षर अभियान व मांग पत्र प्रेषित किये गए थे। सभी दृष्टि से कुक्षी जिला बनाये जाने हेतु सक्षम है।
माँ नर्मदा परिक्रमा करते हुए कुक्षी आगमन पर म.प्र. शासन के कैबिनेट मंत्री कमल पटेल को "कुक्षी जिला बनाओ आंदोलन" के कार्यकर्ताओं ने सामाजिक कार्यकर्ता सोमेश्वर पाटीदार के नेतृत्व में कुक्षी को जिला घोषित कर अतिशीघ्र स्थापित करने विषयक राजनीतिक, सामाजिक, व्यापारी व अन्य संगठनों के समर्थन पत्र सहित प्रस्ताव पत्र सौपा। 
मंत्री पटेल ने चर्चा करते हुए पूछा कि कुक्षी जिले में कितनी तहसील शामिल होगी। कुक्षी को जिला बनाने की कार्यवाही आगे बढ़ेगी।
पाटीदार ने उन्हें कुक्षी जिले में मनावर, गंधवानी, डही 4 तहसीलें शामिल होना व विस्तृत में जानकारी दी।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश चौहान, नगर परिषद उपाध्यक्ष लोकेश सरदार, जिला पंचायत सदस्य दरियाव सिंह जमरा, अजय दासौंधी, के सी मिस्त्री, पार्षद संजय सीरवी, रमेश जमादारी, महेंद्र सेफ्टा, पूनम कसेरा, बाबू काग, अशोक दीक्षित, सिराज मंसूरी, मनीष भावसार, सत्तेन्द्र मिश्रा आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने