औरैया // भारतीय किसान यूनियन गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह से जिले के किसान नेताओं ने गुरुवार को मुलाकात की उन्हें किसानों की समस्याओं से अवगत कराया संगठन के पदाधिकारियों के अनुसार गुरुवार को फिरोजाबाद के इमलिया में महापंचायत का आयोजन किया गया था इस दौरान जिले के पदाधिकारी भी महापंचायत में पहुंचे किसान नेताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को समस्याएं बताई  राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि जल्द ही वह औरैया आकर किसानों और अधिकारियों से बात करेंगे इस दौरान भारतीय किसान यूनियन में मजदूर मोर्चा का जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव को मनोनीत किया गया जिलाध्यक्ष विपिन राजपूत, युवा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह सोनू यादव, जिला उपाध्यक्ष बाबा मनीष, भूरे यादव, महेंद्र यादव, बृजेश पाल, संजय यादव, कन्हैया, कल्लू यादव, गौरव आदि मौजूद रहे।

ब्यूरो रिपोर्ट - जे एस यादव 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने