गिरजा शंकर गुप्ता
अंबेडकरनगर 13 फरवरी 2021। प्रथम जनपद आगमन पर नवनिर्वाचित विधान परिषद सदस्य अरविंद कुमार शर्मा का  भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिले की सीमा, यादव नगर चौराहे पर पूर्व जिला उपाध्यक्ष दिनेश पांडेय के नेतृत्व में पूर्व मंत्री धर्मराज निषाद पूर्व जिला अध्यक्ष यमुना प्रसाद चतुर्वेदी,पूर्व जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा आदित्य शुक्ला, मंडलध्यक्ष दानबहादुर यादव, युवा भाजपा नेता विवेक पांडेय, रामजी गुप्ता,अखिलेश तिवारी, विवेक तिवारी, भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडलध्यक्ष विजयपाल,अतुल द्विवेदी सूरज यादव,शुभम विश्वकर्मा,सहित सैकड़ों युवाओं ने गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत किया।
धार्मिक स्थल शिवबाबा में अकबरपुर विधानसभा पूर्व प्रत्याशी चंद्र प्रकाश वर्मा, मंडल अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव,जिलामंत्री रामबहाल वर्मा, युवा भाजपा नेता नीरज त्रिपाठी, शिवम पांडे,सोनू विश्वकर्मा,अभिषेक दुबे सहित सैकड़ों लोगों ने स्वागत किया
पटेल प्रतिमा पर माल्यार्पण किया नवनिर्वाचित विधान परिषद सदस्य अरविंद शर्मा का भाजपा पिछड़ा वर्ग  मोर्चा के नेता सुरेंद्र शर्मा द्वारा पटेल प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।
 भाजपा नेता अतुल कुमार द्विवेदी ने तहसील तिराहे पर अपने लाव लश्कर के साथ नवनिर्वाचित विधान परिषद सदस्य का गर्मजोशी के साथ फूल मालाओं से स्वागत किया।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने