ब्रिटिश हुकूमत में इलाहाबाद (अब प्रयागराज) का खासा रुतबा था। गदर यानी 1857 के बाद ही प्रयागराज अंग्रेजों के एजेंडे में आ गया था। उसी समय इस शहर को खूबसूरत बनाने की कवायद शुरू की गई थी। ऐसा इसलिए किया गया था कि अंग्रेज संयुक्त प्रांत की राजधानी प्रयागराज को बनाने जा रहे थे। अभी तक संयुक्त प्रांत की राजधानी आगरा हुआ करती थी। आगरा से इसे प्रयागराज स्थानांतरित किया जा रहा था। 1858 से 1902 तक यानी पूरे 63 वर्षों तक प्रयागराज ब्रिटिश सरकार के अधीन प्रांतीय राजधानी रहा था। हालांकि इसमें काफी वर्षों तक वह उत्तर पश्चिम प्रांत की राजधानी रहा था।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने