गिरजा शंकर गुप्ता
 अंबेडकरनगर 11 फरवरी 2021। भारतीय जनता पार्टी औरंगनगर की नगर इकाई की एक बैठक रामजानकी मंदिर पहितीपुर के प्रांगण में हुई। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद भी किया गया।
 इस देश के आधार पुरुष महान  राष्ट्रभक्त भाजपा  कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत अखंड भारत के सपनों को लिए हुए अपने प्राणों  की आहुति देने वाले परम श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि बलिदान दिवस पर उनके चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनको याद किया गया इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व कैबिनेट मंत्री धर्मराज निषाद ने कहाकि ऐसे महापुरुषों से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए  और उनके आदर्शों का अनुसरण करना चाहिए उन्होंने शोषितों, महिलाओं, बुजुर्गों, युवाओं को विकास की अग्रणी पंक्ति में लाने हेतु संकल्पित होकर उज्ज्वला,प्रधानमंत्री आवास,आयुष्मान, किसान सम्मान निधि,सुकन्या,बीमा योजना,अटल दुर्घटना बीमा, हर घर शौचालय, कौशल विकास जैसी सैकड़ों योजनाओं से उनके सपनों को साकार करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध हैं 
 अध्यक्ष सुभाष चंद्र वर्मा ने कहा उनके इस बलिदान को राष्ट्र कभी भुला नहीं पाएगा। पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा ने कहाकि गरीब, शोषितों, वंचितों, पिछड़ों को सरकार  की अग्रणी पंक्ति में लाने का काम कर रही है। उक्त बातें आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के 53वें बलिदान दिवस(पुण्यतिथि) के अवसर कही गई
 युवा मोर्चा मुकेश अग्रहरि बूथ अध्यक्ष देवी सरन धुरिया सहित तमाम लोग कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।
     इस कार्यक्रम की जानकारी मंडल मीडिया प्रभारी अतुल कुमार द्विवेदी ने दी हैं।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने