मथुरा || कोसीकलां ब्रज प्रभात सेवा संस्थान एवं ब्रज रस गौ सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में कोकिलावन धाम में आयोजित सर्वजातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन में 52 जोड़े दाम्पत्य जीवन में जुड़े।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल, महामंडलेश्वर प्रेमदास महाराज, विशिष्ट अतिथि होडल विधायक जगदीश नायर,ओमेक्स ग्रुप के रोहतास गोयल,  पूर्व सांसद मानवेन्द्र सिंह ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित पंच यज्ञ समूह के आचार्य विवेक उपाध्याय के नेतृत्व किया गया।
आशीर्वचन देते हुए महामंडलेश्वर प्रेमदास महाराज ने कहा कि जीवन में अगर आपस में हार स्वीकार करें तो दुनिया में कभी झगडे़ की नौबत नहीं आएगी। पत्नी-पति एक दूसरे को हार पहनाकर यही संदेश देते हैं। 
मुख्य अतिथि दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष रामनिवास गोयल ने कहा कि आज यह कार्यक्रम इतिहासिक है जिसमे वर भगवान श्रीराम एवं वधू सीता माता के रूप में स्वयं उपस्थित है। जेपी त्यागी ने कहा कि समाज द्वारा किया गया यह पुण्य कार्य बधाई योग्य है। उन्होंने नवविवाहितों को आशीर्वाद दिया। अगली बार 101 जोड़ों को परिणय सूत्र में बांधने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष कन्हैयालाल गोयल, योगेश धानौतिया, पंकज भार्गव, शोभाराम शर्मा, तरुण सेठ, राजकुमार सैनी, आचार्य विवेक उपाध्याय, डीके मित्तल,  श्रीराम शर्मा, दीपक भारद्वाज, धर्मदास महाराज, राजकुमार मामा, भारत शर्मा, प्रदीप लोहकना, ममता सक्सेना, यादराम मैथिल, गोपाल वशिष्ठ, राजपाल शर्मा, अनिरुद्ध पालीवाल, अंकित ठाकुर, लोकेश आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने