मथुरा || आज 22  फरबरी,2021 की प्रातः बेला को ठाकुर जी का अभिषेक होंगा और शाम को छप्पन भोग के विशेष दर्शन होंगे।  श्री मद भागवतम  के अनुसार भगवान तीन कारण से धरा पर आते हैं --1.जब भगवान को कोई विशेष उद्देश्य हेतु  के लिए लीला सम्पूर्ण करनी होती है। 2. दुराचारियों का नाश करने के लिए। 3.धर्म की स्थापना हेतु। आदि आदि।।....!!!!! अब एक सवाल है कि जो अजन्मा है .!! वह भला!!!जन्म क्यूँ लेता है????? फिर प्रकाट्य का क्या प्रयोजन..??  भगवान किसी विशेष उद्देश्यों के स्थापन हेतु जन्म लेते हैं और भौतिक शरीर के माध्यम से नाना प्रकार की  लीलाओं को सम्पन्न करते हैं। भगवान का प्राकट्य भगवान के भक्त की मनोदशा के अनुरूप,  भक्त की भक्ति की पराकाष्ठा को दृष्टिगत रखते हुए प्रकट हो कर भक्त की मनोकामना को पूर्ण कर, कृपा करते हैं। जब श्रील जीव गोस्वामीजी के हृदय धरातल पर ठाकुर सेवा की तीव्र इच्छा शक्ति हुई तब उन्होंने अपने गुरुदेव श्रील रूप गोस्वामी जी को अपनी इच्छा बताई। गुरुदेव के सानिध्यता में  श्रील जीव गोस्वामीजी को शाश्वत स्वरूप में ठाकुर श्री राधादामोदर जी का मङ्गल विग्रह गुरुदेव द्वारा प्राप्त हुआ। श्रील जीव गोस्वामी जी के भक्ति चिन्तन के अनुसार व मनोदशा के अनुरूप ठाकुर जी स्वयं प्राकट्य  होकर मनोहारी दर्शन दिये। आज श्रील जीव गोस्वामी जी की गहन भक्ति -पराकाष्ठा के अनुसार हम सब को भी ठाकुर श्री राधादामोदर जी महाराज के पावन मङ्गल मनोहारी दिव्य दर्शन  हो रहें हैं। स्वयं प्रकट ठाकुर श्री राधादामोदर जी हम सबकी मनोकामना पूर्ण कर, पुण्य लाभ प्रदान कर रहे है |

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने