*46 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण*


बलरामपुर। सीएम योगी आदित्यनाथ ने जिले में 15 परियोजनाओं का बुधवार को वर्चुअल तरीके से शिलान्यास व लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने जहां 30 करोड़ 68 लाख 81 हजार की लागत वाली सात परियोजनाओं का शिलान्यास किया। वहीं 46 करोड़ 66 लाख 53 हजार की आठ परियोजनाओं का लोकार्पण किया है। कलेक्ट्रेट के एनआईसी में जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ अधिकारियों ने भी सीएम का संवाद सुना।
सीएम ने परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करने के बाद वर्चुअल संबोधन में कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों को बचाने में यह सभी परियोजनाएं मील का पत्थर साबित होंगी। प्रदेश के सभी जिलों में बरसात के दिनों में नदियां उफान पर होती है। नदियों के बाढ़ का पानी लोगों को तबाह करता है। लोगों को तबाही से बचाने के लिए सरकार की तरफ से विशेष प्रयास किए गए हैं। जो परियोजनाएं पूरी हो गई है उन्हें जनता को समर्पित कर दिया गया है। जिन परियोजनाओं का कार्य शुरू हुआ है अथवा होना है उनमें मानक का ध्यान रखा जाए।


बलरामपुर से आनंद मिश्रा की रिपोर्ट

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने