ब्यूरोोचीफ विकास कुमार निषाद कीीरिपोर्ट  
अम्बेडकर नगर ÷ बजट 2021-22 के "6 पिलर्स" भारतीय अर्थव्यवस्था को आत्मनिर्भर, इनोवेटिव, तीव्र, प्रतियोगी, कल्याणकारी, समावेशी और आकांक्षी अर्थव्यवस्था के रूप में स्थापित करने के साथ ही बदलते राजनीतिक-आर्थिक संबंधों के बीच ग्लोबल इकोनॉमी को लीड करने की क्षमता विकसित करने में सहयोगी बनेंगे।
   उपरोक्त विचार भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा ने केंद्र सरकार द्वारा आज संसद में पेश बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए व्यक्त किया।भाजपा जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने देश के किसानों को सुलभ ऋण प्रदान करने के लिए इस वर्ष के बजट में उनके लिए 16.5 लाख करोड़ रूपए का प्रावधान रखा है। साथ ही माइक्रो इरीगेशन फंड को दोगुना किया गया है, जिससे कृषि क्षेत्र को बल मिलेगा। देश में 5 कृषि हब भी बनाए जाएंगे ,अनुसूचित जाति के छात्रों के कल्याण के लिए पोस्टमैट्रिक स्कॉलरशिप स्कीम का पुनरुद्धार किया गया है। सरकार ने इसके लिए सहायता राशि बढ़ाने की घोषणा की है। अनुसूचित जाति के 4 करोड़ छात्र-छात्राओं के लिए 2025-26 तक 35,219 करोड़ रुपये के आवंटन का प्रस्ताव किया गया है। अंत्योदय की भावना को साकार करता वर्तमान आम बजट अभिनंदन योग्य है।
        बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा जिला महामंत्री डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा कि यह बजट भारतीय अर्थव्यवस्था के उन्नयन में मील का पत्थर साबित होगा। इसके माध्यम से समाज के सभी वर्गों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित होगा।भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय ने भी बजट को देश और देश वासियों के लिए हितोपयोगी बताते हुए कहा कि यह बजट हर दृष्टि से बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का कार्य करेगा।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने