लखनऊ || उत्तर प्रदेश सरकार ने जनपद मथुरा के वृन्दावन में आयोजित होने वाले कुम्भ पूर्व ‘‘वैष्णव बैठक-2021’’ के आयोजन में किये जाने वाले संभावित विद्युत उपयोग के सापेक्ष अस्थायी विद्युत संयोजन हेतु 34.04 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत की गयी है।
इस सम्बंध में अपर मुख्य सचिव नगर विकास डाॅ0 रजनीश दुबे ने शासनादेश जारी कर दिया है। शासनादेश के अनुसार स्वीकृत धनराशि में से संतों की कुटिया हेतु 16,72,877 रूपये, मार्ग प्रकाश/हाईमास्ट, नगर निगम के लिए 3,96,500 रूपये, पब्लिक एड्रेस सिस्टम, नगर निगम के लिए 2,64,423 रूपये, जल निगम (द्वादश खण्ड) हेतु 3,96,500 रूपये तथा डेªनेज एवं सीवरेज इकाई, जल निगम के लिए 6,73,700 रूपये की धनराशि आवंटित की जायेगी।
प्रश्नगत धनराशि जिस कार्य/मद में स्वीकृत की जा रही है, उसका व्यय प्रत्येक दशा में उसी कार्य/मद में किया जाये। सामग्री/उपकरणों का क्रय वित्तीय नियमों के अनुसार किया जायेगा।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने