फरवरी में ही गर्मी अपना असर दिखा रही है। शुक्रवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33.8 और न्यूनतम 16.1 डिग्री सेल्सियस रहा। एक दिन पहले गुरुवार को अधिकतम तापमान 33.4 और न्यूनतम 15.6 डिग्री सेल्सियस था। वातावरण में नमी की मात्रा 56 फीसदी रही। धूप काफी तीखी महसूस हो रही थी। प्यास भी खूब लगी। कई घरों में पंखा अब पूरी गति से चलने लगा है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अभी मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में वृद्धि का क्रम जारी रहेगा। मौसम की वेबसाइट स्काईमेट के अनुसार अगले दो-तीन दिनों के दौरान देश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर ही बना रहेगा।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने