30 दिन के अन्दर होमगार्ड स्वयंसेवकों एवं अवैतनिक होम्हार्ड्स पदाधिकारियों की मृत्यु/स्थायी रूप से अपंग होने पर उनके आश्रितों को सेवायोजित किया जायेगा

लखनऊ: दिनांक 17 फरवरी, 2021


प्रदेश सरकार ने होमगाडर््स स्वयंसेवकों एवं अवैतनिक होमगाडर््स पदाधिकारियों की मृत्यु/स्थायी रूप से अपंग होने पर उनके पात्र आश्रितों को अनुकम्पा के आधार पर होमगाडर््स स्वयंसेवक के पद पर यथासम्भव 30 दिन के अन्दर पूर्ण करने का निर्णय लिया है।
यह जानकारी अपर मुख्य सचिव होमगाडर््स श्री अनिल कुमार ने दी है। उन्होंने बताया कि होमगाडर््स स्वयंसेवक के पद पर मृतक/स्थायी रूप से अपंग होमगाडर््स स्वयंसेवक के आश्रित के चयन के लिए शासनादेश में वर्णित चयन समिति के स्थान पर होमगाडर््स स्वयंसेवक के आश्रित के चयन की कार्यवाही संबंधित जनपद के जिला कमाण्डेण्ट द्वारा नियुक्ति प्राधिकारी के रूप में सम्पन्न की जायेगी।
अपर मुख्य सचिव ने बताया कि इसके संबंधों आवश्यक कार्यवाही हेतु महासमादेष्टा, होमगाडर््स, उ0प्र0 लखनऊ, समस्त मण्डलीय कमाण्डेंट होमगाडर््स ग्रेड-1 एवं ग्रेड-2, उ0प्र0, डिप्टी कमाण्डेट जनरल होमगार्ड्स मुख्यालय लखनऊ, प्रयागराज, आगरा एवं झांसी तथा समस्त जिला कमाण्डेंट होमगार्ड्स उ0प्र0 को निर्देश जारी कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि होमगाडर््स एवं अवैतनिक होमगाडर््स पदाधिकारी की सेवावधि में मृत्यु/स्थायी रूप से अपंग होने पर उसके पात्र आश्रित के चयन में वही प्रक्रिया/मानदण्ड अपनायें जायेंगे जो सामान्य तौर पर होमगाडर््स/अवैतनिक पदाधिकारी की भर्ती के समय अपनायें जाते है। उन्होंने बताया कि होमागाडर््स स्वयंसेवकों की भर्ती हेतु निर्गत शासनादेश में  होमगाडर््स की भर्ती हेतु चयन समिति निर्धारित की गयी है।
अपर मुख्य सचिव ने बताया कि शासन के संज्ञान में आया है कि उक्त चयन समिति के गठन में समय लगता है, जिसके कारण मृतक आश्रित भर्ती में काफी समय लगता है। उन्होंने बताया कि होमगाडर््स स्वयंसेवकों की मृत्यु/स्थायी रूप से अपंग होने की दशा में उनके पात्र आश्रित को अनुकम्पा एवं योग्यता के आधार पर होमगाडर््स के पद पर यथाशीघ्र सेवायोजित किया जाना उसके भरण पोषण के लिए िअत्यन्त आवश्यक होता है। साथ ही मृतक आश्रित की भर्ती में विभिन्न प्रतिभागियों में से नियुक्तियों के अनुरूप प्रातिस्पर्धा के आधार पर चयन निहित नही है, अपितु अभ्यर्थी विशेष के अर्ह होने की दशा में अनिवार्य चयन निहित है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने