आगरा  ||  किरावली तहसील के मोनी बाबा स्टेडियम में आहूत हुई किसान महापंचायत में रेलवे मंडल मंत्री आगरा- सुकेश यादव जी एवं किसान पुत्र रेल कर्मियों द्वारा मंडल अध्यक्ष आगरा गजेंद्र परिहार जी के साथ मुख्य अतिथि के रूप में विराजित राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत जी को किसान महापंचायत में ₹51000 भेंट स्वरूप देकर स्वागत किया साथ ही सुकेश यादव जी ने अपने वक्तव्य में चौधरी राकेश टिकैत जी के आह्वान पर रेल रोकने का भी आश्वासन दिया कहा कि अगर जरूरत पड़ी भूमि पुत्रों के साथ रेल रोकने का भी काम किया जाए अगर सरकार किसान विरोधी कानून को वापस नहीं करती है तो किसानों के साथ मिलकर  सभी रेलवे जोन आगरा के कर्मचारी व पदाधिकारी मिल रेल रोको अभियान में भी सहयोग करेंगे।
    इस अवसर राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत जी के साथ में राष्ट्रीय महासचिव  राजपाल शर्मा प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर राजवीर सिंह जादौन जी मौजूद रहे।
 इस अवसर पर मंडल कोषाध्यक्ष जगदीश परिहार जिलाध्यक्ष राजवीर लवानिया वरिष्ठ कार्यकर्ता व सहयोगी डॉक्टर सत्यवीर चाहर अवधेश सोलंकी प्रमुख समाज सेवी तहसील अध्यक्ष किरावली अर्जुन सिंह मंडल अध्यक्ष प्रतिनिधि गोपाल परिहार आज रहे ।
मंच पर संचालन ललित शर्मा प्रवक्ता आगरा मंडल ने किया।
        जिला ब्यूरो चीफ राजकुमार गुप्ता मथुरा

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने