*प्रेस विज्ञप्ति*

दिनांक- 21.02.2021

 *20 लीटर नाजायज कच्ची शराब व 01 अदद नाजायज चाकू के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार* 

जनपद में अपराधों की रोकथाम व वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद कुमार मौर्य द्वारा दिशा-निर्देश दिए गए हैं। जिसके क्रम मे दिनांक 20.02.2021 को निम्न कार्यवाही की गई -

✍🏻 *थाना सिरसिया पुलिस* द्वारा अभियुक्त शंकर उर्फ फंटू पुत्र मुंशी निवासी बनकटवा थाना सिरसिया जनपद श्रावस्ती के *कब्जे से 20 लीटर नाजायज कच्ची शराब* बरामद कर गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना  सिरसिया पर मु0अ0सं0  30/2021 धारा 60 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया।

✍🏻 *थाना गिलौला पुलिस* द्वारा अभियुक्त रामवृक्ष पुत्र छोटेलाल निवासी बेलवा खतीब थाना गिलौला जनपद श्रावस्ती के *कब्जे से  01 अदद नाजायज चाकू* बरामद कर गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना गिलौला पर मु0अ0सं0 23/2021 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया
 ✍🏻 जनपदीय पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में क्रमशः *थाना सिरसिया -03,थाना मल्हीपुर -01,थाना गिलौला- 03  कुल 07 वारंटी अभियुक्तों* को गिरफ्तार किया गया।
✍🏻 *निरोधात्मक कार्यवाही* 
जनपद के विभिन्न थानों द्वारा शांतिभंग करने के आरोप में कुल 09 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर पाबंद कराया गया।

✍🏻 *वाहन चेकिंग-* 
पुलिस अधीक्षक द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम में नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध जनपदीय पुलिस द्वारा बैरियर/चेक पोस्ट पर चेकिंग की जा रही है। जिसके अन्तर्गत विभिन्न चेक पोस्टों पर 78 वाहनों को चेक किया गया तथा  28 वाहनों का मोटर वाहन अधिनियम में ई-चालान कर रू0 58,800 शमन किया गया।

✍🏻 *पैदल गस्त*
पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार क्षेत्राधिकारी भिनगा/इकौना के नेतृत्व में समस्त थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा कस्बा/क्षेत्र में कानून व्यवस्था व कोरोना वायरस से सुरक्षा एवं बचाव के दृष्टिगत पैदल गस्त कर व्यापारियों व आमजन से वार्तालाप कर जागरूक किया गया।

                *सोशल मीडिया सेल*
            *कार्यालय पुलिस अधीक्षक*
                    *जनपद श्रावस्ती*


श्रावस्ती से रामकृष्ण वर्मा की रिपोर्ट

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने