एकेडमी कॉलेज मीरपुर में, स्वयं सेवक एवं स्वयं सेविकाओं ने रचनात्मक सांस्कृतिक कार्यक्रम, पोस्टर, स्लोगन एवं रंगोली के द्वारा महिला सशक्तिकरण, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ एवं बेटी बनाओ के साथ समानता  अधिकार पर लोगों को जागरूक किया । मुख्य अतिथि पूर्वांचल विश्वविद्यालय के महिला मिशन सशक्तिकरण की कार्यक्रम  समन्वयक डॉ० जान्हवी श्रीवास्तव ने सरस्वती जी, मदर टेरेसा एवं गांधीजी के तस्वीर पर पर माल्यार्पण एवं दीपक जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया, साथ हीअपने संबोधन में महिला सशक्तिकरण अभियान एवं उसके महत्व को बताया,कहा नारी का करो सम्मान, नारी का अस्तित्व, सुंदर जीवन के साथ  परिवार के खुशी आधार है, इसलिए सकारात्मक सोच के साथ इनको दे समानता का अधिकार। *विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी टीडी कालेज कॉलेज,डॉ राजश्री सिंह ने कहा लड़की-लड़का - एक समान,यही संकल्प यही अभियान, देश को बनाएगा महान।कार्यक्रम को डॉ० एल० पी० मौर्या एवं डॉ० संजय पांडे ने भी संबोधित किया जिसमें उन्होंने महिला सशक्तिकरण की आवश्यकता एवं सार्थकता पर विचार व्यक्त किया कार्यक्रम में बच्चों द्वारा विभिन्न रंग एवं पुष्पों के द्वारा बनाए गए रंगोली आकर्षण का विषय रहा। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना के वरिष्ठ एवं अधिकारी डॉ0 अवधेश कुमार ने किया,साथ ही अपने विशेष संबोधन में कहा कि शिक्षा स्वास्थ्य एवं सकारात्मक सोच के द्वारा  महिला सशक्तिकरण मिशन को सार्थक कर सकते हैं। इस अवसर* डॉ० राकेश साहू,सुश्री तस्लीम फातिमा, सुश्री कुलसुम,सुश्री चांदनी, श्री ऋषिकेश द्विवेदी, श्रीगौरव द्विवेदी,श्री रवि पांडे,सिमरन, विनीता, शिवम,आयुष, सिमरन, शरीयत फातिमा,समर फातिमा, स्नेहा मिश्रा, विशाल प्रजापति फातिमा,प्रवीण, आशीष, राहुल, आकांक्षा, श्वेता इत्यादि उपस्थित रहीं।
ब्यूरो चीफ अमित कुमार श्रीवास्तव जौनपुर

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने