लखनऊ ||उत्तरप्रदेश की योगी सरकार का सोमवार को अपने मौजूदा कार्यकाल का पांचवा और आखिरी बजट पेश किया है। जिसमें मथुरा-वृंदावन को स्मार्ट एवं सेफ सिटी बनाया जाएगा। बजट में मथुरा-वृंदावन सहित दस नगर निगमों को स्मार्ट सिटी एवं सेफ सिटी बनाने को शामिल किया है। इसके लिए 175 करोड़ का बजट प्रस्ताव रखा गया।
उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने विधानसभा में पेश किए बजट में प्रदेश की दस नगर निगमों के साथ मथुरा-वृ़दांवन नगर निगम को भी शामिल किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की 10 नगर निगमों को स्मार्ट सिटी बनाया जाएगा। यह शहर धार्मिक पर्यटन, उद्योग से जुड़े हैं। इन दस शहरों में मथुरा-वृंदावन, वाराणसी, मेरठ, गाजियाबाद, अयोध्या, फिरोजाबाद, गोरखपुर एवं शाहजहांपुर शामिल हैं। राज्य स्मार्ट सिटी योजना के तहत स्मार्ट एवं सेफ सिटी के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया गया है। वर्ष 2021-2022 के बजट में 175 करोड़ रुपए का प्रस्ताव रखा गया है।
वहीं प्रदेश के 10 शहरों को स्मार्ट शहर बनाए जाने का प्रस्ताव रखा गया है। इन दस शहरों में प्रदेश की राजधानी लखनऊ के साथ आगरा, अलीगढ, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, सहारनपुर, बरेली, झांसी, मुरादाबाद को शामिल किया गया है। इस स्मार्ट शहर योजना के लिए रुपए 2,000 करोड़ बजट प्रस्ताव रखा गया है।
इसके अलावा वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बजट प्रस्तुत करने के दौरान कहा कि कान्हा गौशाला एवं बेसहारा पशु आश्रय योजना के लिए रुपए 80 करोड़ की बजट व्यवस्था प्रस्तावित। शहीदों की स्मृति में पार्क, प्रदर्शनी स्थल एवं सभागों का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए रुपए 15 करोड़ की बजट प्रस्ताव रखा गया है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने