जनपद न्यायालय लखनऊ के निर्माणाधीन एडवोकेट चैम्बर के निर्माण हेतु अवशेष 146.48 लाख रूपये स्वीकृत

लखनऊ: दिनांक: 02 फरवरी, 2021

उत्तर प्रदेश सरकार ने जनपद न्यायालय लखनऊ में निर्माणाधीन एडवोकेट चैम्बर के निर्माण हेतु अवशेष धनराशि की तीसरी किस्त के रूप में 146.48 लाख रूपये अवमुक्त करने की स्वीकृति प्रदान कर दी है।
इस संबंध में न्याय विभाग द्वारा आवश्यक आदेश जारी किए गए है। जारी आदेश में चैम्बर निर्माण के लिए नामित कार्यदायी संस्था सी0एन्डडी0एस0 जलनिगम को निर्देशित किया गया है कि इस निर्माण कार्य को 31 मार्च, 2021 तक अवश्य पूर्ण कर लिया जाए। निर्माण कार्य की गुणवत्ता कोे निर्धारित मानक के अनुरूप सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए है।
उल्लेखनीय है कि एडवोकेट चैम्बर के निर्माण हेतु 341.76 लाख रूपये की धनराशि पूर्व में ही अवमुक्त की जा चुकी है। चैम्बर के निर्माण पर कुल 488.24 लाख रूपये व्यय किया जाना प्रस्तावित है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने