बलरामपुर ताइक्वांडो टीम के खिलाड़ियों द्वारा एक स्वर्ण सहित 11 पदक अर्जित किया गया।

बलरामपुर / जनपद स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की ऑनलाइन ताइक्वांडो पुमसे प्रतियोगिता का आयोजन बलरामपुर मे किया गया ।
जिसमें सर्वप्रथम जनपद बलरामपुर के 22 खिलाड़ियों  ने राज्य स्तर पर क्वालीफाई किया उसके उपरांत 22 खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया तथा एक स्वर्ण सहित 11 पदक अर्जित किए। सोनम आनंद तथा रीदा खान ने राजस्थान पर क्वालीफाई कर के राष्ट्रीय पुमसे प्रतियोगिता में अपना स्थान बनाया, राष्ट्रीय स्तर पर सोनम आनंद ने देश में तीसरा स्थान कांस्य पदक अर्जित किया तथा रिदा  खान ने चौथा स्थान अर्जित किया। बलरामपुर ताइक्वांडो संघ द्वारा आज श्याम विहार कॉलोनी पहलवारा स्थित बलरामपुर ताइक्वांडो अकैडमी इंडोर हाल में विजेता खिलाड़ियों  को  पदक, प्रमाण पत्र व मोमेंटो पुरस्कार दिया गया तथा पीवी ग्रुप (10) वर्ष तक के खिलाड़ियों को प्रोत्साहन स्वरूप पुरस्कार प्रदान किया गया।बलरामपुर ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष डॉ प्रांजल त्रिपाठी, उपाध्यक्ष डॉ अब्दुल कयूम ,उपाध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव, तथाराजकीय अधिवक्ता परितोष सिन्हा ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
राज्य स्तर पर पदक विजेता खिलाड़ी इस प्रकार है-
बालक वर्ग-मोहम्मद आकिब अंसारी तथा अभिषेक यादव रजत पदक।
स्वप्निल श्रीवास्तव, सम्यक राजकमल ,रय्यान खान तथा शाहफहद अन्सारी ने कांस्य पदक अर्जित किया।
बालिका वर्ग में-फरीदा खान ने रजत पदक अर्जित किया।
काशमियां पांडे , समृद्धि त्रिपाठी तथा सदफ अनवर अंसारी ने कांस्य पदक अर्जित किया।

ऑनलाइन प्रतियोगिता में सबसे कम उम्र में बेस्ट परफॉर्मेंस करने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया जिसमें वर्तिका सिन्हा, गौरी वर्मा, यशी वर्मा ,कनिष्क वर्मा ,आयुष्मान पाल, मोहम्मद तौसीफ फैज ,मोहम्मद अयाज, मोहम्मद दानिश, रचित केसरवानी, वर्तमान सिन्हा, रोहन अग्रवाल, प्रिषा तिवारी, श्वेत शुक्ला, वेदांश तिवारी अखंड प्रताप सिंह जय सिंह अंशिका द्विवेदी आदित्य हितकारी आदि को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर संघ के सदस्य एवं पदाधिकारी गण उपस्थित रहे, ऑनलाइन निर्णायक मंडल में सन दीपिका रावत जैनेंद्र प्रताप सिंह कृष्णा कुमार पाल शिवम श्रीवास्तव तथा आनंद शुक्ला ने अपनी भूमिका निभाई।


आनन्द मिश्र 
 बलरामपुर।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने