वित्त मंत्री श्री सुरेश कुमार खन्ना ने
उत्तर प्रदेश बजट 2021-22 को अंतिम रूप दिया

वित्त मंत्री जी कल पूर्वाहन 11 बजे प्रस्तुत करेंगे 2021-22 का बजट

बजट प्रस्तुतीकरण का डी0डी0यू0पी0 पर किया जाएगा सीधा प्रसारण

बजट ‘उत्तर प्रदेश सरकार का बजट‘ ऐप पर होगा उपलब्ध

                              लखनऊः 21 फरवरी 2021

उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री श्री सुरेश कुमार खन्ना ने आज यहां 10 कालिदास मार्ग स्थित अपने सरकारी आवास पर बजट 2021-22 को अंतिम रूप दिया। वित्त मंत्री जी कल दिनांक 22 फरवरी 2021 को पूर्वाहन 11ः00 बजे विधानसभा में उत्तर प्रदेश का 2021-22 का बजट प्रस्तुत करेंगे। बजट प्रस्तुतीकरण का सीधा प्रसारण डी0डी0यू0पी0 पर किया जाएगा।
वित्त मंत्री ने बताया कि बजट 2021-22 पेपरलेस बजट होगा। बजट ‘उत्तर प्रदेश सरकार का बजट‘ ऐप पर उपलब्ध होगा, जिसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि बजट 2021-22 उत्तर प्रदेश सरकार का पहला पेपर लेस बजट होगा।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने