लखनऊ: 03 फरवरी, 2021
मिर्जापुर के 08 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में अग्निशमन की व्यवस्था का कार्य जारी है। इस कार्य के लिए अनुपातिक मूल लागत रू0 195.20 लाख है। यह अनुपातिक मूल लागत मिर्जापुर जनपद में 13 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर अग्निशमन व्यवस्था हेतु स्वीकृत लागत रू0 317.20 लाख के लागत के सापेक्ष 08 केन्द्रों की है। 13 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों की अग्निशमन व्यवस्था हेतु स्वीकृत लागत की प्रथम किश्त 158.60 लाख रूपये निर्गत की जा चुकी है।
इन्हीं 13 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में से 08 केन्द्रों के लिए द्वितीय किश्त रू0 36.60 लाख को भी अवमुक्त कर दिया गया है। ये द्वितीय किश्त अनुपातिक लागत रू0 195.20 के सापेक्ष, प्राविधान के अनुसार मूल लागत का बीस प्रतिशत अर्थात रू0 4.575 लाख प्रति केन्द्र की दर से शासन द्वारा स्वीकृत किया गया है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने