मध्य गंगा नहर परियोजना-द्वितीय चरण के कार्यों हेतु
03 अरब 50 करोड़ रूपये स्वीकृत

लखनऊ: दिनांक: 05 फरवरी, 2021
सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2020-2021 में मध्य गंगा नहर परियोजना-द्वितीय चरण पुनरीक्षित परियोजना हेतु चालू वित्तीय वर्ष 2020-21 में पुनर्विनियोग से व्यवस्थित धनराशि 3500000000.00 (तीन अरब पचास करोड़ रूपये) परियोजना के कार्यों पर खर्च करने के लिए प्रमुख अभियन्ता एवं विभागाध्यक्ष सिंचाई जल संसाधान विभाग उ0प्र0 लखनऊ के निवर्तन पर रखने की स्वीकृति प्रदान की गयी है।
इस सम्बन्ध में विशेष सचिव सिंचाई श्री मुश्ताक अहमद की ओर से 02 फरवरी, 2021 को शासनादेश जारी किया गया है। शासनादेश में कहा गया है कि कार्य शुरू होने से पहले तकनीकी स्वीकृति अवश्य प्राप्त कर ली जाये। परियोजना का निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय के अन्तर्गत पूरा कराये जाये।
शासनादेश में भी यह भी निर्देश दिये गये हैं कि स्वीकृति धनराशि का उपयोग स्वीकृत परियोजनाओ पर ही किया जाय। ऐसा न किये जाने की स्थिति में किसी भी प्रकार की अनियमितता के लिए इसका समस्त उत्तरदायित्व विभाग का होगा। इसके साथ ही वित्तीय अनुशासन का अनुपालन अनिवार्य रूप से किया जाय।  

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने