*प्रेस विज्ञप्ति थाना रिसिया जनपद बहराइच*

*मजारिया हिस्ट्रीशीटर नाजायज चरस के साथ 01 नफर अभियक्त गिरफ्तार*

*दिनांक*-14.02.2021

*थाना*-रिसिया

*मुअ0सं0*-33/2021 TT- 8/20 NDPS ACT

*विवरण* - दिनाक 14.02.2021 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बहराइच द्वारा अवैध रूप से मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु प्राप्त दिशा निर्देश के क्रम में थाना हाजा पर आज दिनांक 14.02.2021 को उ0नि0 श्री अरविन्द कुमार के नेतृत्व में रात्रिगश्त के समय जरिये मुखबिर सूचना मिली की एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से नाजायज चरस लेकर ग्राम अमवा औहर सिसई की तरफ जा रहा है। इस सूचना पर पुलिस टीम सहित विशुनापुर गांव से भगतापुर गांव की तरफ जाने वाली सड़क तिराहे पर उस व्यक्ति का इंतजार करने लगे तभी एक व्यक्ति मा0सा0 से आता दिखा। तब मो0सा0 सवार को रोकने का प्रयास किया गया। जिस पर वह मो0सा0 छोड़कर भागने लगा। जिसे थोड़ी दूरी पर पलिस टीम द्वारा घेर कर पकड़ लिया गया । नाम पता पृछने पर अपना नाम शमीम पुत्र मकीरे नि0- अमबाजौहर सिसई थाना रिसिया उम्र करीब 26 वर्ष बताया तथा मो0सा0 की तलाशी करने पर उसमें से प्लास्टिक की थैली में काले भूरे रंग की लुगदी नुमा पदार्थ मिला। जिसे सूंघने पर चरस जैसी गंध आ रही थी। इसके बारे में पकड़े गये व्यक्ति से पूछा गया तो उसने बताया कि यह नाजायज चरस नेपाल से ला कर बहराइप में बेचता हूँ। जिसके फलस्वरूप उस व्यक्ति को मय चरस 1 किलो 300 ग्राम तथा मोटर साइकिल UP40 AMR165 HONDA SHINE सहित उसके द्वारा कारित अपराध के बारे में सूचित कर 8/20 NDPS एक्ट के तहत समय 22.30 बजे हिरासत पुलिस लिया गया तथा थाना स्थानीय पर मुअ0स0 33/2021 धारा 8/20 NDPS एक्ट बनाम शमीम पुत्र मकीरे उम्र करीब 26 वर्ष निवासी ग्राम अमवा जौहर सिसई थाना रिसिया जनपद बहराइच दिनांक-14.02.2021 समय 01.04बजे पंजीकृत किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त शमीम पुत्र मकीरे उम्र करीब 26 वर्ष निवासी ग्राम अमवा जौहर सिसई थाना रिसिया जनपद बहराइय को मा० न्यायालय रवाना किया गया।

*नाम पता अभियुक्त गण*
1.शमीम पुत्र मकीरे उम्र करीब 25 वर्ष निवासी ग्राम अमवा जौहर सिसई थाना रिसिया जनपद बहराइच 
*बरामदगी*- चरस 1 किलो 300 ग्राम तथा मोटर साइकिल LUP40 AMB165 HONDA SHINE

*आपराधिक इतिहास*- 1.मुअ0सं0- 403/10 धारा 460, 411 भादवि, 2 मुअ0स0 414/10 घारा 3/25 आसं एक्ट, मु0अ0स0 863/11 धारा 8/20 NDPS एक्ट, 4.मु0अ0स0 766/13 धारा 8/20 NDPS एक्ट, 5.मु0अ0सं0 34/20 धारा 452, 427, 323, 504, 506 भादवि.

*गिरफ्तारकर्ता टीम*-

1.उप नि0 श्री अरविन्द कुमार

2.हे0का0 जगन्नाथ

3. का0 ओमप्रकाश पाण्डेय

4.का0 अनिल यादव।



बहराइच से ब्यूरो रिपोर्ट राम कुमार यादव

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने