01 मार्च 2021 से प्रदेश में चलेगा विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान

10 मार्च 2021 से चलेगा दस्तक अभियान

समुचित कार्ययोजना से चलाया जायेगा अभियान
-महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य डाॅ0 देवेन्द्र नेगी




लखनऊ: दिनांक 18 फरवरी, 2021


संचारी रोगों तथा दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण तथा इनका त्वरित एवं सही उपचार सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। इसके लिए पिछले 03 वर्षों की तरह इस वर्ष भी प्रभावी उपाय अपनाते हुए व्यापक अभियान संचालित किया जायेगा। इस वर्ष 01 मार्च, 2021 से 31 मार्च, 2021 तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा दस्तक अभियान 10 मार्च से 24 मार्च, 2021 तक प्रथम चरण में प्रदेश के समस्त 75 जनपदों में चलाया जायेगा।
यह जानकारी देते हुए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक डाॅ0 (मेजर) देवेन्द्र सिंह नेगी ने बताया है कि अभियान के सफल संचालन के लिए सभी सम्बंधित विभागों को इस 25 फरवरी तक कार्ययोजना बनाकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी के कार्यालय में जमा कराने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि ये अभियान कार्ययोजना के अनुसार ही चलाया जायेगा, जिससे कार्यों का सही आंकलन किया जा सके।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने