उपजिलाधिकारी ने निर्माणधीन परियोजनाओं का स्थलीय  निरीक्षण किया

50 लाख से अधिक की चार अलग अलग परियोजनाओं की देखी हकीकत 

कालपी (जालौन)
जिलाधिकारी के निर्देश पर कार्यदायी संस्था के इंजीनियरो के साथ उपजिलाधिकारी कालपी ने निर्माणधीन परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया तथा  ज़िम्मेदारो को आवश्यक निर्देश दिये।

शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता पवन कुमार के साथ राजकीय निर्माण निगम द्वारा कराये जा रहे तहसील परिसर के न्यायिक मजिस्ट्रेट आवास तथा राजकीय डिग्री कॉलेज कालपी एवं राजकीय पशुधन कृषि प्रशिक्षण केंद्र आटा का औचक निरीक्षण किया तथा गुढ़वत्ता को परखा।

इसी क्रम मे उ. प्र राज्य सेतु -निगम उरई द्वारा कराये जा रहे निधान डेरा नाला सेतु विकास खंड कदौरा का भी निरीक्षण किया गया सभी निर्माण कार्यों की प्रगति भी देखी गयी। उल्लेखनीय हो कि 50 लाख से अधिक लागत की परियजोजनाओ के निर्माण कार्य का निरीक्षण करके प्रगति आव्या जिला प्रशासन को भेजी गयी है।
🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳
जालौन से अनिल कुमार की रिपोर्ट
🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने