बाराबंकी। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का 65वां जन्मदिन शुक्रवार को जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम नगर पालिका परिसर में आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता बसपा जिलाध्यक्ष अनिल गौतम व संचालन जिला महासचिव इक्ष्वाकु मौर्य ने किया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अयोध्या मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी पवन कुमार गौतम ने कहा कि कोरोना महामारी, किसान विरोधी कानूनों को वापस लेने के लिए आंदोलन के दौरान दर्जनों किसानों की शहादत को देखते हुए इस बार मायावती का जन्मदिन सादगीपूर्ण तरीके से बिना केक काटे मनाया गया। उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश की सरकार से हर वर्ग परेशान है। किसान, छात्र, बेरोजगार आत्महत्या करने को मजबूर हैं। इसीलिए उत्तर प्रदेश का हर वर्ग भाजपा सरकार से मुक्ति चाहता है।
भाजपा सरकार के जंगलराज, गुंडाराज से जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। बसपा सरकार के सुशासन को हर वर्ग याद कर रहा है। जिलाध्यक्ष अनिल गौतम ने कहा कि आज उमड़ा विशाल जनसमूह इस बात का प्रतीक है कि भाजपा सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। देश की आर्थिक स्थिति और संविधान खतरे में है। जिसे बचाने के लिए बसपा का हर कार्यकर्ता आगे आएगा। इस मौके पर विमल गौतम, जैसीराम वर्मा, राम किशोर शुक्ला, फराजुद्दीन किदवाई, तारिक किदवाई समेत बसपा के तमाम कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने