पूर्व डिप्टी मेयर गिरीश जायसवाल का सोमवार को 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने जैतपुरा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली।     वह करीब तीन महीने से अस्वस्थ चल रहे थे               वह अपने पीछे पांच पुत्र व दो पुत्रियों का परिवार छोड़ गए हैं। वह पूर्व मेयर स्व. श्याम मोहन अग्रवाल के कार्यकाल में डिप्टी मेयर थे। वह जनसंघ से जुड़े थे। उनके निधन पर एमएलसी लक्ष्मण आचार्य, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. नीलकंठ तिवारी और रवीन्द्र जायसवाल, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, एमएलसी अशोक धवन, महापौर मृदुला जायसवाल, किशोर कुमार सेठ, प्रदीप अग्रहरी, नवरतन राठी, विद्यासागर राय, डॉ. दयाशंकर मिश्र, नवीन कपूर, जगदीश त्रिपाठी, अशोक पटेल, किशोर कुमार सेठ, आत्मा विश्वेश्वर, आलोक श्रीवास्तव, नीरज जायसवाल, राजेश सेठ, विनोद गुप्ता, संदीप चौरसिया, नलिन नयन मिश्र, गोपाल गुप्ता आदि ने शोक व्यक्त किया है। थे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने