भाजपा सरकार की मनमानी के चलते किसान परेसान।
औरैया // जिलाध्यक्ष शिववीर दुबे ने कहा कि वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी की सरकार किसानों तथा बेरोजगारों के साथ अन्याय कर रही है कांग्रेस सरकार आने पर सभी बेरोजगारों को रोजगार दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसान भुखमरी की कगार पर पहुंच गए हैं और सरकार सिर्फ अपनी मर्जी चला रही है। किसान बिल के संबंध में उन्होंने कहा कि जो भी कानून लागू किए गए हैं वह किसान विरोधी है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव विकास अवस्थी ने कहा कि भाजपा सरकार में लगातार घटनाएं बढ़ रही हैं और सरकार का बयान आ रहा है कि प्रदेश में रामराज्य स्थापित हो गया है। उन्हें महिलाओं पर होने वाले अत्याचार नहीं दिखाई दे रहे हैं दलेलनगर में हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ जाहिदा खान ने की। जबकि कार्यक्रम संयोजक शारिक खान रहे कार्यक्रम की संयोजक एकता चौधरी रही। सहार ब्लाक में संयोजक मनमोहन सिंह सेंगर एवं प्रेम प्रकाश द्विवेदी रहे कार्यक्रम में मुख्य रूप से संतोष भदौरिया, शैलेंद्र प्रजापति के अलावा दर्जनों कांग्रेसी मौजूद रहे कार्यक्रम के दौरान सभी जगहों पर दर्जनों लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

  जे. एस. यादव
हिन्दी संवाद न्यूज
      औरैया 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने