*अयोध्या*
          रविवार को *कायस्थ सेवा समाज* द्वारा मुगलपुरा में स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन  किया गया।  *कायस्थ सेवा समाज* के अध्यक्ष विजेश श्रीवास्तव ने कहा कि वर्तमान कोरोना काल में स्वास्थ्य जागरूकता एवं बचाव में माध्यम से ही  कोरोना और अन्य बीमारियों  को हराया जा सकता है ,इसलिए कायस्थ सेवा समाज द्वारा शहर  के हर गली,हर मोहल्ले में समय-समय पर स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा। 
         कार्यकम का विवरण  देते  हुए संगठन के महामंत्री  अंकुर श्रीवास्तव शिविर में सभी प्रकार की सामान्य जांचें जिसमे  ब्लड प्रेशर, शुगर ,नाड़ी परीक्षण ,वजन परीक्षण अदि अन्य जांचें  निःशुल्क की जाती हैं। 
   संगठन  के कोषाध्यक्ष  कृष्ण चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि शुरुआती स्तर पर यदि बीमारी का पता चल जाये तो रोकथाम करना बहुत आसान हो जाता है। 
 संगठन  के महासचिव  मनीष श्रीवास्तव ने बताया की थोड़े से शारीरिक व्यायाम और  दैनिक जीवन में कुछ आदतों के बदलाव के साथ बहुत सारी बीमारियों से बचा  जा सकता है । 
    संगठन  के  कार्यकम प्रभारी श्यामजी  श्रीवास्तव  ने बताया की 40  वर्ष की आयु के बाद  सभी को नियमित रूप इन जाचों को करवाते रहना चाहिए। 
 कार्यकम  का कुशल संयोजन एवं सञ्चालन  कृष्ण चंद्र सिंह   ने किया , इस अवसर पर मुगलपुरा निवासी  श्रीनिवास श्रीवास्तव,हरीश चंद्र श्रीवास्तव ,दिनेश चंद्र श्रीवास्तव और सुभाष चंद्र श्रीवास्तव  तथा  मुगलपुरा निवासियों  अन्य ने कायस्थ सेवा समाज द्वारा आयोजित  स्वास्थ्य जागरूकता शिविर की कोटि कोटि प्रसंशा करते हुए  माल्यार्पण करते हुए  कायस्थ सेवा समाज के अध्यक्ष विजेश श्रीवास्तव सहित सभी पदाधिकारियों को सम्मानित किया।  इस अवसर पर  बड़ी संख्या में  मुगलपुरा निवासियों ने सामान्य जांचें  करवाई ।  इस अवसर पर मनीष आर्यपुरोहित ,शिवम्, प्रांजल, आशीष ,अदि कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने