अयोध्या.. 
श्री राम मंदिर निर्माण के लिए समर्पण अभियान की शुरुआत.. 
मकरसंक्रांति के पावन अवसर पर   श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान की शुरुआत  शहर के चन्द्रगुप्त नगर अमानीगंज  अयोध्या के  औरेया मीटिंग हाल से किया गया जिसमें अयोध्या से आये  हिन्दू संत महात्मा, आर. एस. एस  के  कार्यकर्ता, शहर के  अनेकों संत व अन्य अयोध्या के हिन्दू भाई बहन इस सम्मेलन में शामिल हुए | इस कार्यक्रम  को विश्व हिन्दू परिषद व अन्य हिन्दू संगठनों  के  द्वारा पूरे देश में आज मकरसंक्रांति के शुभ दिन से भगवान श्री राम मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान की शुरुआत की जा रही है जिसकी शुरुआत अयोध्या के विश्व हिन्दू परिषद् के संत जगतगुरू व सुग्रीव अखाड़ा के संत रामायण दास के कर कमलों द्वारा भगवान श्री राम के  चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्ज्वलित कर की गयी | इस कार्यक्रम में आये  सभी हिन्दू भाई बहनों ने भगवान श्री राम मंदिर निर्माण के लिए समर्पण भाव से  श्री राम जन्मभूमि मंदिर तीर्थ टृस्ट के नाम चेक द्वारा अपना समर्पण किया |-----अयोध्या विधानसभा रिपोर्टर संतोष कुमार श्रीवास्तव

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने