मथुरा ||आज कोसीकला नगरपालिका परिसद में सैकड़ो नगरपालिका के रिटायर और बर्तमान कार्यरत सफाईकर्मचारीयो ने पालिका प्रशासन के खिलाफ आंदोलन करते हुए जमकर नारेबाज़ी की। आंदोलन के दौरान नगरपालिका स्थित दीनदयाल  पार्क में सभी कर्मचारियों ने एकजुटता का परिचय देते हुए अपनी मांगों को लेकर विचार विमर्श किया। जिसमें सभी सफाई कर्मचारियों ने पालिकाध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए। सफाईकर्मचारी यो का कहना है कि पालिकाध्यक्ष नरेंद्र कुमार औऱ अधिशासी अधिकारी पूर्णिमा दुबे की आपसी खींचतान की वजह से कई महीनों से तनख्वाह नही मिली है। वही रिटायर और बीमा मिलने वाले सफाई कर्मियों की भी पेंशन नही मिली है। जिसकी वजह से सफाई कर्मचारी और उनके परिवार के लोगो को काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। और तो और कुछ कर्मचारी तो भुखमरी की कगार पर पहुँच चूके है। इस दौरान बाल्मीकि समाज के नेता सतीश बाल्मीकि किशोर वाल्मीक  के नेतृत्व में सैकड़ों सफाई कर्मचारियों ने नगरपालिका परिसर में जमकर हंगामा काटा और नगरपालिका के मुख्य कार्यालय का गेट बंद कर दिया। सफाई कर्मचारियों ने बताया कि सोमबार तक उनकी मांगे पूरी नही की गई तो पालिका प्रशासन के खिलाफ उग्र आंदोलन और धरना प्रदर्शन,भूख हड़ताल कूड़ा डालो अभियान किया जाएगा। जिसकी जिम्मेदारी पालिका प्रशासन की होगी।अगर जब मांगे नही मानी गई तो काम बंद हड़ताल के लिए बाध्य होंगे |

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने